स्वतंत्रता दिवस पर पंच अभिव्यक्ति का अयोजन

‘स्वतंत्र अभिव्यक्ति मेवाड़ की जीवंत परम्परा और विरासत’- डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
उदयपुर।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से आयोजित पंच अभिव्यक्ति में कला और कलाकारों का संगम दिखाई दिया। यह मेवाड़ की स्वतंत्र कलात्मक अभिव्यक्तियों का आयोजन है।
फाउण्डेशन द्वारा सिटी पैलेस म्युजियम उदयपुर में 12 और 13 अगस्त को स्वतंत्र रुप से लाइव पेंटिंग का आयोजन रखा गया, जिसमें 5 खास कलाकारों द्वारा उनकी चित्रकला शैलियों को एक साथ उतारने के लिये एकत्र किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस अभिव्यक्ति को दिनांक 14 से 17 अगस्त तक सिटी पैलेस म्युजियम में प्रदर्शित किया जाएगा ताकि देश-विदेश से आने वाले कला प्रेमी और प्रशंसक कला को देख सके।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसे मेवाड़ की स्वतंत्र कलात्मक अभिव्यक्ति का उत्सव बताया और कहा मैं इन पाँच अद्वितीय कलाकारों और उनकी चित्रकला की अलग-अलग शैलियों का समर्थन करता हूँ, जो हमारी जीवंत परम्पराओं को चित्रित करने स्वतंत्र रुप से एक साथ आए हैं। कलाकारों का यह प्रयास मेवाड़ की स्वतंत्र भावना को प्रेरित करता है।
फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि रचनात्मक स्वतंत्रता के साथ हमारी परंपराओं को चित्रित करने के उद्देश्य से फाउण्डेशन की ओर से इन कलाकारों को एक मंच प्रदान किया गया, जिससे आने वाली पीढ़ियों में भी मेवाड़ की इस अनूठी भावना को जीवंत रखा जा सके। पंच अभिव्यक्ति के कलाकारों में चन्द्रिका परमार, रोहन ठाकर, अनुराग मेहता, निर्भय सोनी तथा राहुल माली ने इस अभिव्यक्ति को केनवास पर व्यक्त किया।

Related posts:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम

लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस 25 अप्रैल को

ग्रामीण बालिकाओं को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 संपन्न

पिछले 10 वर्षो में 71 अरब लीटर पानी रीसाइकल कर हिंदुस्तान जिंक ने शुद्ध जल पर निर्भरता 28 प्रतिशत कम...

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई

RAFFLES UDAIPUR UNVEILS RAFFLES LAKESHORE UDAIPUR

झीलों की नगरी में दक्षिण डिलाइट फेस्टिवेल, मिलेगा दक्षिण भारत का जायका

Hindustan Zinc empowersover 10 Lakh young minds through quality education in the last 5 years

बिटिया के सूरज पूजन को महोत्सव बना कर दिया बेटी बचाओ का सन्देश

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

Hindustan Zinc empowers farmers in wake of COVID-19 pandemic, through flagship “Samadhan” project