सुखाड़िया वि.वि.पेंन्शनर्श सोसाइटीज के 51 सदस्य जयपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया वि.वि.पेंन्शनर्श सोसाइटीज के 51 सदस्य जयपुर में शहीद स्मारक पर 9 सितंबर को धरना-प्रदर्शन के लिए सोसाईटी के अध्यक्ष प्रो.दरियाव सिंह चूण्डावत के नेतृत्व मे उदयपुर से रवाना हुए। चूण्डावत ने बताया कि राजस्थान के सभी विश्वविद्यालय के पेंन्शनर्श शहीद स्मारक पर एकत्र होकर विधान सभा सचिवालय पर प्रदर्शन कर राज्य सरकार से विश्वविद्यालय पेंन्शनर्श को पेंन्शन राज्य कोष से करने की मांग करेगे।
 चूण्डावत ने बताया कि राज्य सहायता से चलने वाले विश्वविद्यालयों की लगातार नाजुक हो रही वित्तीय स्थिति के चलते विश्वविद्यालयों से सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों की पेंशन को लेकर आने वाले संभावित संकट को दृष्टिगत रखते हुए इस धरने का आयोजन किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों की इस संकट पूर्ण स्थिति के मध्य नजर विश्वविद्यालय कर्मियों के पेंशन का दायित्व राज्य सरकार द्वारा अन्य राजकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कर्मियों को दी जा रही पेंशन की भांति लिया जाए, इस विषय को लेकर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने की दृष्टि से इस राज्य स्तरीय धरने का आयोजन किया जा रहा है। इस धरने में राज्य के सभी सरकारी सहायता से चलने वाले विश्वविद्यालयों से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी से जुड़े सभी संगठनो के सदस्य भाग लेंगे।

Related posts:

Hindustan ZincLaunches EcoZen, Asia’s First Low Carbon ‘Green’ Zinc

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

बेटियों ने भरी सपनों की उड़ान

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया मदर्स डे समारोह का पोस्टर लोकार्पण

भगवान आशुतोष ने मंदिर परिसर में किया वन भ्रमण

युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार क...

उदयपुर में शनिवार को मिले 7 कोरोना संक्रमित

पेसिफिक महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 संपन्न

प्रो. भाणावत लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष नियुक्त

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा देबारी में सखी उत्सव कार्यक्रम आयोजित

गोडान में 150 राशन किट वितरित

राजमहल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की डेढ़ घंटे मुलाकात