लोसिंग में पिपलाज महारानी का दिव्य श्रंगार, 21 किलो की फूलमाला से किया गया अलौकिक श्रृंगार

उदयपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर लोसिंग गांव स्थित प्राचीन शक्तिपीठ खेड़ादेवी पिपलाज महारानी मंदिर में नवमी के दिन माँ का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। माताजी का अलौकिक विशेष श्रृंगार 21 किलो वजनी फूलों की माला एवं सैकड़ों अन्य पुष्प मालाओं से किया गया, जिससे सम्पूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। देर रात माँ की महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत हवन-यज्ञ कर गांव, पशुधन एवं जनस्वास्थ्य की मंगलकामना की गई। सभी जाति-समाज के लोगों ने एकजुट होकर आहुतियां अर्पित कीं, जिससे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का अनुपम दृश्य उपस्थित हुआ। पूजन के उपरांत खेड़ादेवी की उपस्थिति में भक्तों ने ज्वारा उठाकर विधिपूर्वक विसर्जन किया, जिसमें गांव की बहन-बेटियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं प्रवासी भक्तों ने सहभागिता निभाई। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, उदयपुर और राजसमंद सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालु इस पावन आयोजन में सम्मिलित हुए और अपनी समस्याओं को ख़त्म करने के लिए माँ से प्रार्थना की। यह जनविश्वास है कि खेड़ादेवी पिपलाज महारानी अपने भक्तों के सभी दुःख दूर करती हैं। संतान सुख की इच्छा, असाध्य रोगों से मुक्ति, पारिवारिक क्लेश, कोर्ट-कचहरी के मामले, और विवाह संबंधी समस्याओं का समाधान माता के दरबार में होता है।

Related posts:

ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

शिक्षा ऐसी हो जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए- राज्यपाल

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में आरजीएचएस के अंतर्गत कैशलेस उपचार

फ्रांसीसी युवती से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने कहा मेरे साथ हनी ट्रैप हुआ

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पशु कल्याण को बढ़ावा देकर, वर्ष 2016 से अब तक 8.7 लाख से अधिक पशु लाभान्वित

Dhamaka Records is out with their first track, an Independence Day anthem with the message of hope &...

डॉ. दिनेश खराड़ी, डॉ. विवेक जोशी, सरिता डिडेल मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित

डॉ. महेन्द्र भानावत ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से विभूषित

Hindustan Zinccelebrates 101new Nand Ghars,with 70 new ones inaugurated in Rajsamand

राजस्थान विद्यापीठ में हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी

यूनाइटेड होटेलिएर्स ऑफ उदयपुर सोसायटी का अवार्ड समारोह सम्पन्न

गीतांजली यूनिवर्सिटी में कॉन्वोकेशन - 2024 का भव्य आयोजन