डॉ. यादव को साहित्यिक सम्मान

हरियाणा : युवा साहित्यक डॉ. कान्तिलाल यादव को हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था (पंजी) जींद में राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ यादव को ‘लाजवंती चावला स्मृति साहित्य -रत्न सम्मान’ प्रदान किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र, शॉल, उपरणा 2500 रूपये भेंट किए गए। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष, हरियाणा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा थे। विशिष्ट अतिथि निदेशक, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकुला के डॉ. धर्म देव विद्यार्थी एवं पूर्व कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के डॉ. अविनाश चावला थे। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला काजल ‘शकुन’ ने की। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार , समाजसेवी एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। इस मौके साहित्यकारों, कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। गौरतलब है कि डॉ.यादव को पहले भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से अलग-अलग संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया जा चूका है। सम्मान प्राप्त होने पर मित्रों ने उन्हें बधाई दी।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद का सफल उपचार

खिरनी की नई प्रजाति की राजस्थान में पहली उपस्थिति

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

HDFC Bank Parivartan impacts 10.19 crore lives, 9000+ villages through CSR initiatives

ग्रामीण युवाओं के आत्मनिर्भर बनने के सपनों को साकार कर रहे जिंक कौशल केंद्र

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत् महिला सशक्तिकरण की पहल

जम्मू-कश्मीर रियासत के पूर्व महाराजा पद्म विभूषण डॉ. कर्णसिंह को श्रीनाथजी की पिछवाई भेंट

लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना को हाईटेक एंबुलेंस भेंट की

राजस्थान दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट में स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

सेवा भाव सबसे आवश्यक - प्रो अंजू श्रीवास्तव

पिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का आयोजन, उदयनियोकॉन की वेबसाइट लान्च

लोग उसी की अंगुली काटने का प्रयास करते, जिसे पकड़कर वो चलना सीखे-वसुंधरा