नृत्य नाटिका परछाइयाँ ने दर्शकों को किया भावविभोर

नई दिल्ली। नई दिल्ली के ऐवान -ए-गालिब ऑडिटोरियम -में शनिवार की शाम संस्कृति और संवेदना का अनोखा संगम देखने को मिला, जब प्रसिद्ध शायर और गीतकार साहिर लुधियानवी की स्मृति में उदयपुर के मशहूर थिएटर निर्देशक लईक हुसैन और गजल गायक एवं संगीतकार डॉ. प्रेम भण्डारी द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका परछाइयाँ (ए शरीफ इंसानों) का प्रभावशाली मंचन हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पहली बार प्रदर्शित इस डांस ड्रामा में द्वितीय विश्व युद्ध के पहले और बाद की वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध काल की विभीषिका और हालातों का सुंदर ढंग से सटीक चित्रण किया गया ।विश्व शान्ति का सन्देश देने वाली इस अद्वितीय नृत्य नाटिका में तीस कलाकारों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया ।
द परफॉर्मर्स कल्चरल सोसाइटी, उदयपुर और सबरंग संस्था नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस संगीतमय नृत्य नाटिका की प्रस्तुति मानव जीवन की गहराइयों में छिपी भावनाओं और आत्ममंथन की कथा समेटे गहरा प्रभाव छोड़ गई ।निर्देशक लैयक हुसैन ने प्रकाश, संवाद और अभिनय के त्रिवेणी संगम से मंच पर ऐसी यथार्थमयी तस्वीर उकेरी कि दर्शक स्वयं अपने जीवन से उसका संबंध जोड़ने लगे।
डॉ. प्रेम भण्डारी की संगीत रचना नाटक की आत्मा बनी रही। सितार, तबले और सूफियाना धुनों के साथ उन्होंने भावनाओं को जीवन्त स्वर दिया। प्रत्येक दृश्य में संगीत और अभिनय का सामंजस्य दर्शकों को भीतर तक छू गया। कलाकारों ने अपने किरदारों को इतनी स्वाभाविकता से जिया कि दर्शक अपने आपको कहानी का हिस्सा महसूस करने लगे। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट यह बताने के लिए काफी थी कि “परछाइयाँ” उनके मन पर गहरी छाप छोड़ गई।
आयोजक संस्था द परफॉर्मर्स कल्चरल सोसाइटी, उदयपुर की अध्यक्ष ने कहा कि “परछाइयाँ” का आगामी मंचन जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद और भोपाल में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस संवेदनशील नाटक से जुड़ सकें। इस अवसर पर एक मुशायरा का आयोजन भी हुआ जिसमें डॉ प्रेम भंडारी सहित जाने माने शायरों ने अपनी दिलकश नज़्मों की प्रस्तुति दी।

Related posts:

Hindustan Zinc Hosts Mega Industry Meet cum National Apprenticeship Training Scheme Workshop, an ini...

CavinKare’s CHIK brings the most ‘Convenient’ and ‘Affordable’ Hair Colour solution to people of Uda...

उदयपुर जिला कलक्टर मीणा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में दीपावली पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह

ईपीएसआई रैकिंग में राजस्थान विद्यापीठ भारत के प्रथम पचास विश्वविद्यालयों में शामिल

खनन में अनुसंधान और विकास के लिए हिंदुस्तान जिंक ने सीआईएसआर-सीआईएमएफआर से किया एमओयू

साह पॉलीमर्स लि. का आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव 30 दिसंबर को खुलेगा

हिन्दुस्तान जिंक विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में होगी - चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर

हिंदुस्तान जिंक द्वारा कोटड़ा में शुद्ध पेयजल की पहल

पेसिफिक क्रिकेट कप टूर्नामेंट 2025 संपन्न

आईडीबीआई बैंक ने भेंट की नारायण सेवा संस्थान को ऐनेस्थीसिया मशीन

Hindustan Zinc inks ₹85-Crore MoU with Rajasthan Heritage Authority