हिन्दुस्तान जिंक का इकोजेन 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ग्रीन मेटल में अग्रणी

सस्टेनेबल भविष्य के लिए इकोजेन औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को बढ़ावा देने और भारत के विकसित भारत के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण मेटल
उदयपुर :
विश्व की सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक और वैश्विक स्तर पर शीर्ष पाँच चांदी उत्पादकों में से एक, हिन्दुस्तान जिंक, अपने अग्रणी कम कार्बन जिंक ब्रांड, इकोजेन के साथ सस्टेनेबल नेतृत्व को आगे बढ़ा रहा है। एशिया के पहले कम कार्बन जिंक के रूप में, इकोजेन पारंपरिक जिंक की तुलना में 75 प्रतिशत से अधिक कम कार्बन तीव्रता प्रदान कर हरित विनिर्माण में नए मानक स्थापित करता है और भारत के प्रमुख विकास क्षेत्रों जैसे ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर में कम कार्बन सप्लाई चेन को बढ़ावा देगा।
रिन्यूएबल एनर्जी के उपयोग से उत्पादित और हिन्दुस्तान जिंक के आरईएसीएच प्रमाणन द्वारा समर्थित, यह उत्पाद रेस्पोसिंबल मैन्यूफेक्चरिंग के ग्लोबल स्टेण्डर्ड के अनुरूप है। अनुमान है कि स्टील को गैल्वेनाइज करने में इकोजेन के हर टन के उपयोग से लगभग 400 किलोग्राम कार्बन उत्सर्जन को रोका जा सकेगा।
इकोजेन, हिन्दुस्तान जिंक की अपने मुख्य परिचालनों में सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जो जिम्मेदार संसाधन उत्पादन में एक परिवर्तनकारी कदम है। उन्नत तकनीक को रिन्यूएबल एनर्जी के साथ जोड़कर, हिन्दुस्तान जिंक अपने परिचालनों को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों के साथ संरेखित करना और सकारात्मक जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाना जारी रखता है। जैसे-जैसे दुनिया भर के उद्योग कम कार्बन वाली सामग्रियों की ओर बढ़ रहे हैं, जलवायु के अनुकूल धातुओं की मांग बढ़ रही है। इकोजेन भारत में निर्मित, उच्च-प्रदर्शन, कम कार्बन वाला जिंक समाधान प्रदान करके इस आवश्यकता को पूरा करता है जो गुणवत्ता, विश्वसनीयता या मजबूती से समझौता किए बिना औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन का समर्थन करता है और साथ ही विकसित भारत के विजन में योगदान देता है।
हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ, अरुण मिश्रा ने कहा कि हमारे लिए सस्टेनेबिलिटी और नवाचार केवल रणनीतिक प्राथमिकताएँ ही नहीं हैं, बल्कि ये हमारे संचालन का आधार भी हैं। इकोजेन, प्रौद्योगिकी और सतत नवाचार के माध्यम से पारंपरिक उद्योगों की पुनर्कल्पना में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। जिंक उत्पादन के कार्बन फुटप्रिंट को कम करके, हम विश्व में सभी ग्राहकों को उनके सस्टेनबिलिटी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं, साथ ही जिम्मेदार खनन और विनिर्माण प्रथाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान ऐसे उत्पादों के विकास पर केंद्रित है जो कम कार्बन वाली अर्थव्यवस्था में वैश्विक परिवर्तन को सक्षम और अधिक गति प्रदान करें।
एशिया, यूरोप, अमेरिका और अन्य 40 से अधिक देशों में फैले अपने आपूर्ति नेटवर्क के साथ, हिन्दुस्तान जिंक इकोजेन को वैश्विक स्तर पर अपनाने के लिए अच्छी स्थिति में है। अपनी मजबूत अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति का लाभ उठाते हुए, कंपनी का लक्ष्य इकोजेन को सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध उद्योगों के लिए पसंदीदा कम कार्बन जिंक समाधान के रूप में स्थापित करना है। विश्व स्तरीय उत्पादन सुविधाओं, रिन्यूएबल एनर्जी उपयोग और एक मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के संयोजन से, हिन्दुस्तान जिंक अपने ग्राहकों को जिम्मेदारी से उत्पादित सामग्री प्रदान करने पर केंद्रित है।
एकीकृत उत्पादन में वैश्विक अग्रणी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक दक्षता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए, परिष्कृत जिंक और चांदी सहित अपने विविध पोर्टफोलियो का विस्तार जारी रखे हुए है। इकोजेन के साथ, हिन्दुस्तान जिंक सस्टेनेबल मेटल्स में अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी भूमिका की पुष्टि करता है, भारत को कम कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर एवं जिम्मेदार विनिर्माण में नए वैश्विक मानक स्थापित करता है।

Related posts:

CyberPeace Foundation and WhatsApp launches second phase of Cyber Ethics and Online Safety Program f...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मिट्टी के मटकों से लिखा सेवा, संस्कृति और पर्यावरण का नया अध्याय, 10वाँ...

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

Kotak Partners Amazon.in for the Festive Diwali Sale

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा मेड़ता में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

Hindustan Zinc Celebrates 53rd National Safety Week, reaffirming its commitment to #SafetyFirst

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

गीतांजली में 75 वर्षीय वृद्ध महिला की देहदान

The Himalaya Drug Company Introduces Q-DEE Range of Mouth Dissolving Tablets for Immunity andCramps

हिंदुस्तान जिंक ने अल्ट्रा-रनर सूफिया सूफी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

वेदांता को फिक्की ने दिया खेलों के श्रेष्ठ क्षेत्र में योगदान देने वाले संगठन का पुरस्कार

महाराणा भगवतसिंह मेवाड़ की 39वीं पुण्यतिथि