उदयपुर : उदयपुर की कलाकार शबनम हुसैन को आल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट, नई दिल्ली की 98वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया जाएगा। शबनम को यह पुरस्कार उनकी 40x 40 इंच की कृति ” नेचर एंड थ्रेड्स” के लिए दिया गया है जिसे उन्होंने इको प्रिंट, क्रोशिया और कांथा के मिश्रित माध्यम में केनवास पर सृजित किया है। चित्र में मानव,पक्षी और वनस्पति के रिश्तों और उनके सहअस्तित्व को रचनात्मकता के साथ दर्शाया है। शबनम को दिल्ली में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह में पुरस्कार स्वरूप नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसके पूर्व भी शबनम हुसैन को दो बार राजस्थान ललित कला अकादमी का राज्य कला पुरस्कार मिल चुका है।
शबनम हुसैन 9 दिसंबर को होंगी पुरस्कृत
