आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

उदयपुर (Udaipur)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में उदयपुर महिला मंडल द्वारा समृद्ध राष्ट्र परियोजना के अंतर्गत महिला प्रशिक्षण केंद्र में आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन अखिल भारतीय सदस्या हेमलता नाहटा के प्रेरणा संदेश के साथ महिला मंडल संरक्षिका श्रीमती उषा चव्हाण, पूर्व अध्यक्ष जसवंत डागलिया, तेयुप अध्यक्ष अजित छाजेड़ ने किया। आचार्य तुलसी सिलाई केंद्र की संयोजिका श्रीमती कंचन सोनी व श्रीमती चंद्रा बोहरा ने बताया कि आचार्य तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क छमाही का डिप्लोमा करवाया जायेगा।
तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा सुमन डागलिया ने स्वागत करते हुए बताया कि कोविड महामारी के कारण इसकी स्थापना वृहद स्तर पर नहीं की गई है। इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वालंबी बनाना है। इससे अनेक असक्षम बहिनों को अपनी जिंदगी संवारने का सशक्त माध्यम मिलेगा। इस अवसर पर मशीनों की शुरुआत कुमकुम से स्वस्तिक बना मोली बांधकर की गई। सभी को मिठाई व गुड़ वितरित किया गया।
महिला मंडल मंत्री सीमा बाबेल ने इस केंद्र की सफलता की कामना की। कार्यक्रम में सह मंत्री मुनमुन सुराणा, रश्मि पगारिया, कान्ता सिंघवी, इंद्रा सिंघवी, सुचिता बोहरा आदि उपस्थिति रही।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

क्या फिर गूंजेंगी मन की वानी ? मनीष के मन की बात होगी ! या फिर दिल हो जाएगा पंजाबी !

फील्ड क्लब की जमीन 93 सालों से हमारे पास है, सरकार ने हमे इस पर लोन दिया, हमारी भूमि पर सोसायटी ने इ...

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

HINDUSTAN ZINC’S SMELTER AT DEBARI INAUGURATES WATER ATM AT SINGHWATON KA WADA

देश की आजादी, जनजाति स्वाभिमान और मिट्टी की मर्यादा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का योगदान अविस्मरणीय : ...

"पुण्यभूमि नागदा, नागदा विप्रकुल और परमेष्टी राज्य मेवाड़ पर उम्दा पुस्तक

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न

वीआईएफटी में “बियॉन्ड द बुक्स” वर्कशॉप में स्टूडेंट्स ने सीखे रचनात्मकता के गुर

Sterling Holiday Resorts Opens Third Resort in Udaipur

थर्ड स्पेस में ओलंपिक फेस्टिवल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड की युवा कार्यकारिणी की घोषणा