तेरापंथ धर्मसंघ के वार्षिक अधिवेशन में अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन बुधवार को तेरापंथ भवन नाइयों की तलाई में हुआ। नवकार मंत्र के जाप के साथ प्रारंभ हुई बैठक में सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। मंत्री विनोद कच्छारा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंघवी ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इसके बाद सभा अध्यक्ष ने पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा कर मंच चुनाव अधिकारी को सौंप दिया। चुनाव अधिकारी सूर्यप्रकाश मेहता ने एक मात्र नामांकन होने पर सर्वसम्मति से अर्जुन खोखावत को पुन: अध्यक्ष घोषित किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने विनोद कच्छारा को पुन: मंत्री बनाने की घोषणा की। विघ्न हरण जाप के साथ बैठक संपन्न हुई। संचालन विनोद कच्छारा ने किया।

Related posts:

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के पोस्टर का विमोचन

पिम्स उमरड़ा में मेंडीबल फ्रैक्चर और सौम्य अस्थि ट्यूमर (बेनाइन ट्यूमर) का सफल ऑपरेशन

1596 जांचों में 2 कोरोना संक्रमित मिले

पीआईएमएस में नशामुक्ति एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां

गरीबों के घर हँसी-खुशी के दीप जले

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बेटे हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों काे पूजा

विधायिका के प्रति बढ़ी कार्यपालिका की जवाबदेही : वासुदेव देवनानी

हिंदुस्तान जिंक द्वारा उठोरी अभियान से 1 लाख से अधिक लोगों को महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर किया जाग...

India's First Cricket Stadium Hotel: Set to Open in 2025