अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

39 युवक-युवतियां गिरफ्तार
उदयपुर :
 इंद्रप्रस्थ होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार मामले में उदयपुर पुलिस ने 39 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 31 युवक और 8 युवतियां हैं।
सायरा थाना क्षेत्र के पदराड़ा स्थित होटल में बुधवार देर रात पुलिस ने यह कार्यवाही की। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक राजेश शर्मा और ऋषभ राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में होटल संचालक सहित आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि  मुखबिर से सूचना मिली कि होटल इंद्रप्रस्थ में अवैध देह व्यापार चलाया जा रहा है। इस पर सायरा थाना पुलिस और गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर कार्यवाही की। मौके पर कई युवक-युवतियां कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को देखकर वे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। लड़कियां मध्य प्रदेश से बुलाई गई थीं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 2 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और शराब जब्त की है। जांच में सामने आया है कि होटल संचालक होटल को किराए पर लेकर अवैध गतिविधियां संचालित करवा रहा था। मामले में पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Related posts:

प्रो. सारंगदेवोत देंगे भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी की कम्प्यूटर विज्ञान की परि...

कल से शुरू हो रहा वेदांता उदयपुर संगीत महोत्सव अपने 6वें संस्करण के लिए एक इलेक्ट्रिक लाइनअप के साथ ...

शराब से लिवर ही नहीं, डायबिटीज, कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी होती है

जावर में 43वें एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज़

कोरोना मात्र 6 संक्रमित, मृत्यु भी मात्र 2

पीआईएमएस उमरड़ा में अत्याधुनिक तकनीक वाली नई सीटी स्केन मशीन का हुआ उद्घाटन

Udaipur gears up for Vedanta Zinc City Half Marathon by Hindustan Zinc

पीआईएमएस हॉस्पिटल में नवजात शिशु के खाने की नली का सफल ऑपरेशन

दिनेश चन्द्र कुम्हार को मिला 'तुलसी पुरस्कार'

उदयपुर में जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयारियां जोरों पर

वीआईएफटी में स्कील डवलपमेंट सेमीनार आयोजित

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव