26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे
उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के लिए सोमवार को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे होटल रवाना हो गए। दोनों 26 फरवरी को एकलिंग जी के समीप मठाठा स्थित आईटीसी मोमेंटोज होटल में सात फेरे लेंगे। शादी के लिए 24 से 26 फरवरी तक की होटल बुकिंग हुई है और इसमें 200 से अधिक मेहमान शमिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, रश्मिका-विजय ने शादी के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड हायर किया है, जो पहले भी कई सेलिब्रिटी वेडिंग में परफॉर्म कर चुका है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर हुआ, जिस पर विजय देवरकोंडा का नाम लिखा था। कार्ड में लिखा है, परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक छोटे और निजी समारोह में शादी करेंगे जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी ही शामिल होंगे। शादी में नो फोन पॉलिसी होगी, जिससे इनसाइड तस्वीरें लीक न हों। शादी के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी को हायर किया गया है।
