युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ उदयपुर के पदाधिकारियों की जिला कलेक्टर से शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। कोरोना महामारी में होटल, रेस्टोरेंट सहित पूरी हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एकजुट कर उनकी बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने तथा व्यवसाय को नए आयाम देने के उद्देश्य से बनाए गए युनाइटेड होटेलियर्स ऑफ उदयपुर संस्था के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा तथा ट्रेजरार उज्जवल मेनारिया ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर चेतनराम देवड़ा से शिष्टाचार भेंट की।
 पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को बताया कि संस्था का मकसद होटल व्यवसायियों, रेस्तरां और उन सभी के साथ खड़ा होना है जो वर्तमान की अभूतपूर्व व्यावसायिक संकटकालीन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। साथ ही उदयपुर के इस उद्योग की बेहतरी के लिए कार्य करना है। उन्होंने बताया कि महामारी के इस दौर में सबसे ज्यादा असर होटल इंडस्ट्री पर पड़ा है। झीलों की नगरी उदयपुर में यह व्यवसाय पूरी तरह से देशी-विदेशी पर्यटकों पर निर्भर है। ऐसे में संगठन की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर उदयपुर में आने वाले हर सैलानी को स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण मिले। इसके साथ ही यह संगठन उन लोगों की मदद को भी आगे आएगा जो हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में मौजूदा दौर में संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा संगठन का प्रयास रहेगा कि चरणबद्ध तरीके से पर्यटन उद्योग को सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से फिर से शुरू किया जाए। वर्तमान में संगठन के 18 होटल समूह सदस्य बन चुके हैं तथा यह प्रक्रिया जारी है।

Related posts:

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल नंद घरों की संख्या अब 15 राज्यों में 8,000 से अधिक

Gopal Snacks begins namkeen production at Modasa manufacturing facility

पेप्सी् ने वैलटाइन डे के मौके पर जारी की नई डिजटल फिल्म

वाडीलाल का इस वर्ष 800 करोड़ की आइसक्रीम बिक्री का लक्ष्य

अपस्टॉक्स ऑफिशियल पार्टनर के रूप में आईपीएल से जुड़ा

Hindustan Zinc Becomes the World’s Largest Integrated Zinc Producer

कोविड के बाद आर्थिक रिकवरी के लिए वेदांता की तैयारी - भारत सरकार में पूर्व सचिव और गेल के पूर्व प्रम...

Dolat Capital maintains ‘BUY’ rating for Paytm with a target price of ₹1400

यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड में आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक

नई ऑडी क्‍यू3 अखिल-भारतीय रोड शो के तहत उदयपुर में प्रदर्शित की जाएगी

जिंक फुटबॉल के बच्चों को आशुतोष मेहता और लालेंगमाविया जैसे खिलाडिय़ों की तरफ देखना चाहिए : जेरार्ड न...

अखिल भारतीय महिला प्रीमियर लीग का आयोजन 14 से