खुशी राज्य स्तरीय पुरूस्कार से सम्मानित

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा खुशी पांडेय को राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में स्वयंसेविका के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पांडेय राष्ट्रीय सेवा योजना की कुशल एवं सक्रिय स्वयंसेविका है, जिसने वर्षभर चलने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे कि महाविद्यालय स्वच्छता, सामाजिक आर्थिक सर्वे, वस्त्र संग्रहण, जागरूकता रेली, कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार आदि में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया। अन्य स्वयंसेवकों के लिए एक आदर्श मिसाल है, इनसे सभी को प्रेरणा मिलती है। प्राचार्य डॉ. हेमेंद्रनाथ व्यास ने खुशी को बधाई देते हुए उसे इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशीर्वाद दिया। प्रो. भारती मेहता ने खुशी को ऊपर्णा पहनकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ संदीप ने खुशी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. हेमलता महावर, बालकृष्ण लड्ढा, सुशील काबरा और भारती भावनानी ने खुशी को बधाई दी।

Creative from India to the World