उदयपुर : पर्यावरण समिति एवं बसन्त विहार पार्क प्रेमियों ने 88 वर्षीय पार्क प्रेमी एवं पूर्व निदेशक कृषि विस्तार निदेशालय उदयपुर के डॉ. श्यामलाल माथुर का पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया।
पर्यावरण समिति अध्यक्ष सुशील बाठिया ने पार्क प्रेमियों से पार्क के संरक्षण में पूर्ण योगदान का आहवान करते हुए वरिष्ठ जन सम्मान की पृथा को अनवरत बनाए रखने की बात कही। संपत लाल मंडोवरा ने डॉ माथुर को पगड़ी पहना कर स्वागत किया तत्पश्चात सभी पार्क प्रेमियों द्वारा भी डॉ माथुर को उपरणा एवं तिलक से स्वागत किया गया । बी. के. गुप्ता ने पार्क प्रेमियों की ओर से आयोजित इस वरिष्ठ जन सम्मान प्रथा को अविस्मरणीय नवाचार बताया। डॉ माथुर ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर आभार जताया गया। समारोह में बसंत विहार पार्क के लगभग 50 पार्क प्रेमी उपस्थित थे। धन्यवाद राजदेव शाह ने दिया।

