महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा 486वीं प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में पौधारोपण

उदयपुर : महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, 17 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती गरिमामय और श्रद्धामय वातावरण में मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया I समिति के अध्यक्ष एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदुषण को कम करना और प्रकृति के प्रति जन – जागरुकता बढ़ाना है I
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के प्रशासनिक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह द्वारा नीम का 10 फ़ीट का वृक्ष लगाकर किया गया I इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पर्यटकों एवं कर्मचारियो को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है I आज के समय में जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, उसे देखते हुए केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है I कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महानुभावों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ ली एवं सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए उल्लेखनीय सहयोग प्रदान किया।

Creative from India to the World