राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर पीआईएमएस एवं एनएसएस सेल द्वारा क्विज प्रतियोगिता आयोजित

उदयपुर। राष्ट्रीय प्रसारण दिवस के उपलक्ष्य में पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) सेल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रसारण एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रतियोगिता में संजना अग्रवाल, फैसल खान, अर्जुन जाट एवं कृष्णपाल सिंह राठौड़ विजेता रहे। कार्यक्रम में आकाशवाणी उदयपुर से मनोज आंबेश, धीरेंद्र सिंह (प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव), आरजे शमील शेख एवं परितोष पुरोहित विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रेडियो प्रसारण के महत्व एवं बदलते मीडिया परिदृश्य की जानकारी दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से डॉ. दिलीप कुमार एल., डॉ. नितेश मंगल, डॉ. कन्हैया मोरे, डॉ. मेहुल पटेल, डॉ. शिवांगी यादव, डॉ. मालदेव राणा, देवर्षि मेहता एवं एनएसएस सेल से दीपक तेली, डॉ. सुरेश देव, डॉ. अवंतिका गुप्ता, तनवीर एवं गिरिराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रसारण माध्यमों के प्रति जागरूकता एवं सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था।

Creative from India to the World