ज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा 20 अम्बुलैंसेस, 4000 पीपीई किट्स भेंट

उदयपुर। ज़ी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लि. (ज़ी) ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान के तहत राजस्थान को क्रिटिकल हेल्थकेयर इक्विपमेंट दिए और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में 20 अम्बुलैंसेस तथा 4000 पीपीई किट्स भेंट किये। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में अम्बुलैंसेस राजस्थान सरकार को सौंपी गई। इसके अलावा प्रवासियों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए 150000 दैनिक भोजन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि इस महामारी के दौरान राजस्थान प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़े पैमाने पर मज़बूत किया है और राज्य में कोविड-19 संक्रमण के कारण एक भी व्यक्ति को अपनी जान गवानी न पड़ें इसके लिए कड़े प्रयास किये जा रहे हैं। ज़ी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जि़क्युटिव ऑफिसर पुनीत गोएंका ने बताया कि कोविड-19 के खिलाफ ज़ी के राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर के तहत राजस्थान सरकार के महामारी को हराने के प्रयासों को प्रबल सहयोग प्रदान करने के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत करने में ये स्वास्थ्य सुविधाएं मददगार साबित होंगी।
उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में देश की स्वास्थ्य सेवा बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ज़ी द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान में कंपनी ने 240 से ज्यादा अम्बुलैंसेस, 46000 से ज्यादा पीपीई किट्स, 90 से ज्यादा ऑक्सीजन ह्यूमिडीफायर्स और प्रतिदिन 600000 भोजन पैकेट मदद के रूप में देने का संकल्प किया है। राजस्थान को इसी राष्ट्रीय स्तर के सीएसआर अभियान के तहत सहायता दी गयी है। ज़ी ने पूरे देशभर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले 5000 से ज्यादा दिहाड़ी कर्मचारियों को वित्तीय सहायता दी। ज़ी के 3400 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में स्वेच्छापूर्वक योगदान दिया। कर्मचारियों से जमा की गयी राशि में उतनी ही राशि का कंपनी ने योगदान दिया और पूरी राशि पीएम केयर्स फंड में जमा करा दी।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक साइंस बेस्ड टार्गेट्स इनिशिएटिव के साथ 2050 तक ‘नेट-जीरो' उत्सर्जन तक पंहुचने के दी...

I-Tech to impart online IT education to K-12 segment students

माउंटेन ड्यू आईस भारत में लॉन्च

 देश में खनन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगा विश्व का पहला ज़िंक पार्क- माननीय मुख्यमंत्री भजन...

आईसीआईसीआई बैंक ने राजस्थान सरकार के साथ एकजुटता दिखाई

दरों में कटौती या रूख में बदलाव की उम्मीदों को आगे बढ़ाना होगा : बरूआ

शिविर में 32 यूनिट रक्तदान

एचडीएफसी बैंक का 16वां वार्षिक रक्तदान अभियान 6 दिसंबर को

अप्रैल तक टल सकती है ब्याज दरों में कटौती

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड पेंशन प्लान

दायकिन ने जापानीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैन्युफैक्चरिंग

एचकेजी ऑपन ऑफर के माध्यम से हिस्सेदारी हासिल करेंगे शुगर उद्योगपति श्री कट्टी