उदयपुर। बेडवास स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में त्वचा रोग विभाग की ओर से लेजर तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
कार्यशाला में चर्म रोग विभाग के डॉ. जया वर्मा, डॉ. अनुज कोठारी, डॉ. चेतना गहलोत, डॉ. प्रवेश वालेचा, डॉ. श्रृष्टि अग्रवाल एवं डॉ. प्राची गर्ग ने लेजर तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए। विशेषज्ञों ने लेजर के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ लेजर हेयर रिमूवल, CO₂ लेजर तथा Nd:YAG लेजर के उपयोग और उपचार संबंधी जानकारी साझा की।
डायरेक्टर डॉ. सुरभि जैन ने बताया कि जीबीएच में हाल ही में अत्याधुनिक लेजर सेवाओं की शुरुआत की गई है। इसके लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लेजर प्रोसीजर रूम तैयार किए गए हैं। यहां हेयर रिमूवल, टैटू रिमूवल, पिगमेंटेशन तथा एक्ने के दाग-धब्बों और फेशियल रीजुवेनेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
कार्यशाला के समापन पर डायरेक्टर डॉ. प्रिया जैन ने कहा कि एक ही परिसर में विभिन्न प्रकार की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
जीबीएच में लेजर तकनीक पर कार्यशाला आयोजित
