उदयपुर। राज्यसभा सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख एवं भारतीय मजदूर संघ राजस्थान के वरिष्ठ प्रचारक व प्रदेश मंत्री आनन्द प्रताप सिंह, भारतीय सिनेमा के अभिनेता, नाटककार एवं पटकथा लेखक राहुल सिंह तथा भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमर सिंह सांखला ने आज उदयपुर राजमहल पहुँच दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्षराज सिंह मेवाड़ से भेंटकर राजमाता मेवाड़ के देवलोकगमन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं स्मृतियों का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और इस अपूरणीय क्षति पर शोकाकुल मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
