अमेजऩ एसएमबी इम्पैक्ट रिपोर्ट ने कोविड-19 के बावजूद भारतीय स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस द्वारा हासिल की गई सफलता को दर्शाया

उदयपुर। अमेजऩ डॉट इन ने 2020 स्मॉल एंड मीडियम बिजनेस इम्पैक्ट रिपोर्ट प्रकाशित की, जिसमें बताया गया है कि सेलर्स, डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स, नेबरहुड स्टोर्स, एंटरप्राइजेज, डेवलपर्स, कन्टेंट क्रिएटर्स और भारत के लेखकों सहित कंपनी 10 लाख से अधिक एसएमबी को लाभ कैसे पहुंचाती है। बदले में ये एसएमबी लाखों लोगों को आजीविका प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में अमेजऩ के साथ काम करने वाले एसएमबी द्वारा हासिल की गई कुछ प्रमुख उपलब्धियों के बारे में बताती है और सभी सेक्टर्स में एन्टरप्रेन्योर्स और बिजनेस पर डिजिटलीकरण के प्रभाव को विशेष रूप से दर्शाती है।
अमित अग्रवाल, सीनियर वीपी और कंट्री हेड – अमेजन इंडिया, ने कहा कि भारत में अमेजऩ से जुड़े 10 लाख से अधिक छोटे बिजनेस को देखना अभूतपूर्व रहा है और इसने हमारे काम करने और जीवन जीने के तरीके पर असर डाला है। फिर भी, हम चुनौतियों से उबरने और विकसित होने के लिए बिजनेस, क्रिएटर्स, लेखकों आदि की उद्यमशीलता की भावना, रचनात्मकता, संकल्प और हम पर किया गया भरोसा हमेशा प्रेरित करता है। एसएमबी को विस्तारित पहुंच प्रदान करने और अवसरों की पेशकश करने में टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण की भूमिका बनी रहेगी, और हम एसएमबी में निवेश करने और उनकी सफलता में साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मनीष तिवारी, वीपी – अमेजऩ इंडिया ने कहा कि चाहे अपनी जरूरत की चीजों को खरीदना हों, प्राइम वीडियो और किंडल से डिजिटल सामग्री का उपभोग करना हो, अपनी रोजमर्रा की ज़िन्दगी में एलेक्सा का उपयोग करना हो, यह देखना सुखद है कि पिछले साल में पूरे भारत में उपभोक्ताओं ने अमेजऩ के साथ कैसे काम किया है। इस चुनौतीपूर्ण वर्ष के माध्यम से, हमने अपने एसएमबी पार्टनर्स की मदद करने के लिए कई इनोवेशन और उपाय बताये ताकि वे ग्राहकों की सेवा कर सकें, और यह अमेजऩ में ग्राहकों का विश्वास और जुड़ाव है जो इस रिपोर्ट में शामिल लाखों एन्टरप्रेन्योर्स, छोटे बिजनेस और कन्टेंट क्रिएटर्स की सफलता में दिखता है। इस साल की शुरुआत में, अमेजऩ ने 10 मिलियन एसएमबी को डिजिटाइज़ करने के लिए 1 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश करने, 10 बिलियन अमरीकी डॉलर के ई-कॉमर्स एक्सपोट्र्स को सक्षम करने और 2025 तक 1 मिलियन इन्क्रिमेंटल रोजग़ार निर्माण करने का वादा किया था।

Related posts:

ZINC FOOTBALL BOYS HAVE DONE ALL OF US IMMENSELY PROUD, SAYS VEDANTA GROUP CEO SUNIL DUGGAL

एमवे इंडिया ने होम डिलीवरी में 200 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया

Hindustan Zinc wins prestigious S&P Global Platts Global Metal Award

दृष्टिहीन बच्चों को समाज में समान अवसर मिलें : सुनील दुग्गल

प्रिंस पाइप्स एंड फिटिंग्स ने हिमालया प्लास्टिक्स पर छापा मार किया नकली उत्पादों के रैकेट का भंडाफोड...

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड पेंशन प्लान

गौतम को भाई गुलाब की खेती तो बाबूलाल मक्का की बुवाई से निहाल

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत ऋण वितरण

JK Tyre secures ‘Best in Class’ rating in ESG performance

Vedanta Chairman Anil Agarwal conferred with Mumbai Ratna Award

जिंक को बेस्ट प्रेक्टिस इन डिजिटल ट्रांसफोरमेशन के लिए सीआईआई-डीएक्स पुरस्कार

उदयपुर एयरपोर्ट पर रामालय एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन