हिंदुस्तान जिंक द्वारा आरओ प्लांट और वाटर एटीएम का उद्घाटन

देबारी स्मेल्टर के आस पास 2 हजार से अधिक ग्रामीण को उपलब्ध हो रहा शुद्ध पेयजल

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक सदैव अपने कार्यक्षेत्र के आस पास सामुदाय एवं ग्रामीण विकास हेतु आधारभूत एवं आवश्यकता आधारित सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में देबारी स्मेल्टर के आसपास के समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित शुद्ध पेयजल परियोजना के तहत 2 आरओ प्लांट गुडली व साकरोदा गांव और एक वाटर एटीएम पाडा खाड़ी में शुभारंभ किया गया। परियाजनाओं का उद्घाटन मावली प्रधान एवं पूर्व विधायक पुष्करलाल डांगी, देबारी निदेशक लीलाधर पाटीदार, सीएसआर प्रमुख अनुपम निधि के कर कमलों से हुआ।
गुडली में प्रधान एवं पूर्व विधायक डांगी ने पेयजल वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व अतिथियों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गुडली पंचायत समिति सदस्य पूर्णाशंकर नागदा,गांव के मुखिया रूपलाल पटेल, सरपंच केसीबाई गमेती, टोयम कंपनी के प्रबंध निदेशक कुमार प्रिय रंजन सहित ग्रामीण उपस्थित थे। साकरोदा से सरपंच पुष्पाबाई भील, उपसरपंच प्रतापसिंह, पूर्व सरपंच भगवतीलाल खटीक, सोहन प्रजापत, श्रीमती मोहनी देवी खटीक मौजूद रहे।
जिंक के निदेशक लीलाधर पाटीदार ने आरो प्लांट का अवलोकन कर ग्रामीणों से बातचीत में अवगत कराया कि सेल्फ सस्टेनेबल मोड पर मामुली अंशदान से शु़द्ध पेयजल उपलब्ध होगा। जिंक द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, आजीविका, महिला सशक्तीकरण, हेतु विभिन्न परियोजनाओं से जीवन स्तर एवं गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है। जिंक द्वारा गत वर्ष आसपास के गाँव में 3 आरओ प्लांट और 11 एटीएम स्थापित किये गये है। जिनसे 2000 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हो रहे है। कार्यक्रम के दौरान देबारी स्मेल्टर की सीएसआर टीम उपस्थित थी।

Related posts:

HDFC Bank Hosts Fraud Awareness Session for Its Employees

फ्लिपकार्ट का ‘बिग बिलियन डेज स्पेशल’ के साथ शानदार त्योहारी ऑफर्स

श्री सीमेंट की पहल - "नमन" योजना में आर्म्ड फोर्स के शहीद सैनिकों के परिवारों को घर बनाने के लिए मिल...

HDFC Bank Parivartan launches scholarship to support national andinternational level women athletes

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार

जिंक 'लीडरशिप इन एचआर एक्सीलेंस' से सम्मानित

SS Innovations Unveils India’s First Mobile Tele-Surgical Unit, MantraM, at the Second Global SMRSC ...

डिजिटल डिक्सटेरी आवार्ड कैटेगरी के तहत स्किलसॉफ्ट पर्सपेक्टिव 2021 इंडिया अवार्ड्स में सम्माजनक उपलब...

The Gaming industry lauds Rajasthan state government’s decision to regulate the online skill gaming ...

HDFC Bank launches industry-first 30-minute ‘Xpress Car Loan’

फ्लिपकार्ट के सेलर कॉन्क्लेव से 4,500 से ज्यादा विक्रेता सशक्त हुए

फसल उत्पादकता एवं मिट्टी के स्वास्थ्य पर जिंक के प्रभावों के अध्ययन के लिए इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन ...