पीआईएमएस कार्डियक टीम ने दिया छात्र को नया जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) हॉस्पिटल, उमरड़ा में कार्डियक टीम ने एक छात्र को नया जीवनदान दिया है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों 25 वर्षीय एक कॉलेज विद्यार्थी को सीने में तीव्र दर्द, उल्टी एवं चक्कर की शिकायत के तुरंत पश्चात् कार्डियक अरेस्ट हो गया। उसे पीआईएमएस हॉस्पिटल के इमरजेंसी आईसीयू में लाया गया जहाँ उसे सी.पी.आर. व डी.सी. शोक दिया और वेंटीलेटर पर रखा गया। उसकी हार्ट पम्पिंग 20 प्रतिशत ही थी। इतनी गम्भीर अवस्था को देखते हुए तुरन्त प्रभाव से उसे कैथलेब में शिफ्ट किया गया। उसकी कोरोनरी एंजीयोग्राफी में पता चला कि उसकी मुख्य धमनी (एलएमसीए) में प्रचुर मात्रा में खून के थक्के थे और (एलएडी) धमनी 100 प्रतिशत ब्लॉक थी। इस पर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर व हेड, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित खंडेलवाल ने उस मुख्य धमनी (एलएमसीए-एलएडी)  में मेडिकेटेड स्टेंट लगाकर उसकी एंजियोप्लास्टी की। एंजियोप्लास्टी के दौरान डॉ. खण्डेलवाल के साथ डॉ. उमेश, डॉ. जयेश, डॉ. विपिन उपस्थित थे। एंजियोप्लास्टी के अगले दिन विद्यार्थी को वेंटीलेटर से हटा दिया और दो दिन पश्चात् डिस्चार्ज कर दिया गया। छात्र अभी पूर्णतया स्वस्थ है।

Related posts:

सेंट्रल फेब्रिकेशन यूनिट के लिए रोटरी की ग्रांट लांचिंग

Hindustan Zinc & SEHER celebrate ten years of Music without Borders

कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां हो, कभी स्कूल जाना बंद मत करना - राज्यपाल बागड़े

नाथद्वारा, उदयपुर और राजसमंद को मिली पहली अंतर्राष्ट्रीय लीग की सौगात

नारायण सेवा शाखा सम्मेलन सम्पन्न

महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. द्वारा उदयपुर में सीपीसीबी 4+ डीजल जेनरेटर की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च

आचार्यश्री तुलसी का 26वां महाप्रयाण दिवस मनाया

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल का 51वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

वरिष्ठ पत्रकार जय राजस्थान के संपादक शैलेश व्यास का निधन

VEDANTA ROLLS OUT VACCINATION PROGRAM FOR EMPLOYEES, FAMILIES

Hindustan Zinc’s Kayad Mine bagged 5- Star Rating Awardat 6th NCMM Award

Hindustan Zinc Reduces Freshwater Use by 28%, Saving 71 Billion Litres in a Decade