80 वर्षीय महिला की दूरबीन द्वारा सफल स्पाईन सर्जरी

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने 80 वर्षीय महिला की दूरबीन विधि से सफल स्पाईन सर्जरी कर दर्द से निजात दिलाई है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि पाली निवासी श्रीमती निहालकंवर लाखावत छह माह से तेज कमर दर्द से परेशान थी। दर्द कमर से पैरों की तरफ जाता था। मरीज ने राजस्थान के कई चिकित्सकों को दिखाया व कई तरह की थैरेपी ली लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गत दिनों महिला को पारस जे.के. हॉस्पिटल के न्यूरो सर्जन डॉ. अजीतसिंह को दिखाया गया। डॉ. अजीतसिंह ने एम.आर.आई. करवाई जिसमें पता चला कि मरीज की रीढ़ की हड्डी मुड़ गई है जिससे उसे स्लिप डिस्क की शिकायत हो गई है। साथ ही पैरों की ओर जाने वाली नस भी दब गई है जिसका ऑपरेशन ही एक मात्र उपचार है। डॉ. अजीतसिह ने बताया कि हमने मरीज की दूरबीन के द्वारा सर्जरी करउनकी स्लिप डिस्क के पास ड्रिल व दूरबीन की सहायता से स्पेस बनाया व उनको दर्द से मुक्ति दी। मरीज को दूसरे ही दिन हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। आज मरीज पूर्णरुप से स्वस्थ है व अपने सभी काम स्वयं कर रही है।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक और कर्नाटक सरकार में एमओयू

हिंदुस्तान जिंक की चार खदानों को ए सूची श्रेणी के तहत 5-स्टार रेटिंग

सुर सरिता म्यूजिकल ग्रुप में मची फागोत्सव की धूम

इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट स्वावलंबन यात्रा की नारायण सेवा ने की अगवानी

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में उन्नत टीएमएस न्यूरोस्टिमुलेशन टेक्नोलॉजी लैब का उद्घाटन

D.P. Abhushan Ltd. presents an exclusive Chain & Bangle Festival in Udaipur

ExxonMobil to Build Lubricant Manufacturing Plant in India

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कल

वाद्य यंत्रों और सुरो की जुगलबंदी के साथ गज़ल एवं भजन की प्रस्तुति से श्रोता हुए रस विभोर

एचडीएफसी बैंक एवं लुलु एक्सचेंज में साझेदारी

श्री विशाल बावा श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग की सेवा में पधारे नाथद्वारा

शहर विधायक एवं जिला कलक्टर ने किया आयड़ नदी क्षेत्र का दौरा