इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट स्वावलंबन यात्रा की नारायण सेवा ने की अगवानी

उदयपुर। दिव्यांग व्यक्तियों की असीमित संभावनाओं को दुनिया के सामने रखने के लिए विभिन्न 21 श्रेणी के दिव्यांगों का गोवा में 8 से 13 जनवरी तक इण्डिया का पहला भव्य उत्सव आयोजित होगा। विकसित भारत में दिव्यांगों का योगदान की मुहिम में स्वावलंबन यात्रा को दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग सचिव आईएएस राजेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांगों में आत्मनिर्भरता की जागृति करते हुए यह यात्रा शुक्रवार को दिल्ली से नारायण सेवा संस्थान के सेवामहातीर्थ परिसर में पहुंची। यात्रा दल के संयोजक निखिल वर्मा,विनय कुमार व प्रवीन सुहाग सहित 31 सदस्यों का संस्थान बड़ी परिसर प्रमुख अनिल आचार्य ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार, राज्य आयुक्त गोवा सरकार, समाज कल्याण निदेशालय गोवा सरकार एवं केंद्र के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा गोवा में इंटरनेशनल पर्पल फेस्ट आयोजित है। जिसमें नारायण सेवा संस्थान भी शारीरिक दिव्यांगों को सुगम और आत्मनिर्भर जिंदगी देने के लिए आर्टिफिशियल लिम्ब और कैलीपर्स वर्कशॉप के माध्यम से सम्मिलित हो रहा है। संस्थान की 15 सदस्य तकनीकी टीम पर्पल उत्सव में सेवाएं देगी। यह पर्पल (बैंगनी) रंग दिव्यांगों की शक्ति,गरिमा,स्वतंत्रता, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का प्रतीक है।

Related posts:

कानोड़ मित्र मंडल द्वारा कोरोना संकट के लिए एक लाख इक्‍यावन हजार रूपये की सहायता

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

निसान ने अपनी ऑल-न्यू, टेक्नोलॉजी से भरपूर और स्टाइलिश एसयूवी की दूसरी झलक जारी की

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा किसानों के लिये कृषि सेवा केंद्र का शुभारंभ

पिडिलाइट के प्रभावी टाइल फिक्सिंग एडहेसिव ब्रांड रॉफ ने उपभोक्ता जागरूकता अभियान शुरू किया

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में देर रात तक कर सकेंगे खरीददारी

अब उदयपुर में होगा लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक हार्ट एवं अन्य सर्जरी

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन संध्या में झूमे श्रोता

पिम्स हॉस्पिटल में वृद्ध महिला के फेंफड़े की जटिल बीमारी का सफल उपचार

टाटा मोटर्स ने उदयपुर में पांचवें सारथी आराम केंद्र का उद्घाटन किया

मुथूट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (एमएचएफसीएल) ने राजस्थान में किया अपना विस्तार

ICICI Bank introduces use of satellite data to power credit assessment of farmers