दरीबा और बाड़मेर में वेदांता के 100 बिस्तरों वाले कोविड अस्पतालों को डिजाइन कर रही है होस्मैक

उदयपुर। छोटे शहरों की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने के लिए मेटल, ऑइल और गैस की प्रमुख उत्पादक कंपनी वेदांता, राजस्थान के बाड़मेर जिले और दरीबा में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल शुरू करने जा रही है। इन अस्पतालों में कोविड केयर की सुविधाएं भी होंगी। होस्मैक हेल्थकेयर मैनेजमेंट और प्लानिंग कंसल्टेंसी में एशिया की प्रमुख कंपनी है। इन अस्पतालों की डिजाइनिंग, सभी जरूरी साजो सामान मुहैया करवाने और योजना को सही समय से शुरू करने की जिम्मेदारी होस्मैक के ही पास है। होस्मैक को यह भी सुनिश्चित करना है कि अगले 6 महीने तक ये अस्पताल सही तरह से चलें। इन सभी अस्पतालों को जिला अस्पताल के साथ जोड़ा गया है जिससे अस्पतालों को क्लिनिकल और जनरल मैनेजमेंट के साथ ऑक्सीजन की सुविधा भी मिलेगी।
इससे पहले होस्मैक कई जाने माने अस्पतालों जैसे उदयपुर के पारस जेके अस्पताल, जयपुर के इटरनल हार्ट हॉस्पिटल और भवानी मंडी के नून अस्पताल को हॉस्पिटल कंसल्टेंसी देने का काम कर चुकी है। फिलहाल कंपनी उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल विश्वविद्यालय के लिए जयपुर में मेडिकल कॉलेज और 150 एडमिशन टीचिंग हॉस्पिटल विकसित करने का काम कर रही है।
होस्मैक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक, डॉ विवेक देसाई ने कहा कि वर्ष 2020 के कोविड मामलों के उलट कोविड की दूसरी लहर टियर 3 शहरों और गांवों तक पहुंच चुकी है। वेदांता फील्ड अस्पतालों से प्रशासन को छोटे शहरों में वेंटिलेटर वाले क्रिटिकल केयर बिस्तरों और ऑक्सीजन वाले बिस्तरों की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में चिकित्सा से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हैं, इस कारण आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना मुश्किल हो जाता है और महामारी की वर्तमान स्थिति में तो यह काम और भी मुश्किल है। इसके अलावा, प्रशिक्षित लोगों और विकसित टैक्नोलॉजी की भी कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों का तेजी से विकास करने की जरूरत है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जा सकता है।

Related posts:

ZINC FOOTBALL ACADEMY GOALKEEPER SAHIL POONIA CALLED UP FOR INDIA UNDER-16 NATIONAL TEAM CAMP

वेदांता करेगा राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश

हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर देबारी द्वारा मेड़ता में निर्मित कक्षा-कक्ष का उद्घाटन

Sterling Holiday Resorts Opens Third Resort in Udaipur

शराब से लिवर ही नहीं, डायबिटीज, कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी होती है

टाइड के नये अभियान ‘टाईड बनाए टाइम‘ की घोषणा

वेदांता में महिलाएं सूत्रधार है : अनिल अग्रवाल

न्यूरो व स्पाईन दिवस पर पारस जे. के. हॉस्पिटल में वर्कशॉप व विशाल चिकित्सा शिविर

Young talent from Bhilwara, Harshit Vyas elevated to Chief Operating Officer - Franchise Business at...

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

फ्लिपकार्ट की आगामी त्‍योहारी सीज़न के मद्देनजर, अपनी सप्‍लाई चेन को मजबूत बनाने की तैयारी

'सामुदायिक पत्रकारिता के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग: खबर लहरिया' विषय पर वेबिनार आयोजित