लाडिया खेड़ा गांव में पानी की टंकी का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण विकास एवं समुदाय के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों के तहत् भेंसड़ाखुर्द ग्राम पंचायत के लडिया खेड़ा गांव में पेयजल टंकी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने कहा कि जिंक इस क्षेत्र के आसपास बहुत सारे सामाजिक विकास की परियोजनाएं एवं कार्यक्रम करवा रहा है जो बहुत ही सराहनीय हैं। उन्होंने सीएसआर विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा पानी के कनेक्शन लेने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने का आह्वान किया। जिंक द्वारा लाडिया खेड़ा गांव बैंसला खुर्द ग्राम पंचायत में 40 हजार लीटर क्षमता की पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया जिससे 100 से अधिक ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन के अवसर पर पर्यावरण प्रमुख जिंक स्मेल्टर देबारी के दिगंबर पाटिल, सरपंच जगदीश गमेती देबारी मंडल अध्यक्ष दूल्हेसिंह देवड़ा एवं ओमप्रकाश नागदा, देबारी स्मेल्टर के हेड सीएसआर शिवभगवान, राधिका खेरिया, ईजाबो बेनिवाल सहित ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। इस टंकी के उद्घाटन के साथ-साथ भैैंसड़ा खुर्द गांव में ही उमर जोगा महादेव मंदिर मार्ग पर ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण हिंदुस्तान जिंक द्वारा करवाया गया।

Related posts:

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

Hindustan Zinc brings a wave of Purity, Health and Hopein Kotra, 53 ROs and UV+ Filtersinstalled acr...

ट्रेजर टाउन में दीप यज्ञ का आयोजन

राजस्थान कृषि महाविद्यालय में नव- प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन

थोक जमा सीमा बढ़ाने से बैंक अधिक खुदरा जमायें प्राप्त कर सकेंगे : बरूआ

पिम्स हॉस्पिटल में कॉर्डियोलॉजिस्ट की मदद से बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया गया

हिन्दुस्तान जिंक मास्टर्स ऑफ रिस्क अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

मोटोरोला की भारत में नई पेशकश

‘एक मुठो हंशी’ अभियान लॉन्च

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 47वां खान सुरक्षा सप्ताह आयोजित