उदयपुर पुलिस ने हवाला की डेढ़ करोड़ की राशि जब्त की

उदयपुर (Udaipur)। शहर की घंटाघर पुलिस (Udaipur Police) ने बुधवार अलसुबह एक कार से 1.48 करोड़ की नकदी बरामद कर एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह राशि उदयपुर से गुजरात (Gujarat) ले जाई जा रही थी। घंटाघर थानाधिकारी शैलेन्द्रसिंह (Salendra Singh) ने बताया कि बुधवार प्रात: 4 बजे मोचीवाड़ा क्षेत्र में एक गुजरात नम्बर की आई20 कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। पुलिस ने पास जाकर पूछताछ की तो उसमें बैठे युवक हड़बड़ा गये। इस पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें सीट के नीचे बने खंड में नोटों के बंडल बरामद हुए।

पुलिस ने नोटों की गिनती करवाई तो कुल 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार की नकदी मिली। बरामद नकदी में से अधिकतर 500-500 रूपये के नोट के बंडल थे। पुलिस ने इस मामले मे सिरोही जिले के कालंदरी निवासी प्रतापराम और शंकरलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को डिटेन किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गुजरात के अहमदाबाद में एक हवाला कारोबारी के ऑफिस में काम करते हैं और उदयपुर सहित कई जिलों से हवाला की रकम को इधर उधर ले जाने का काम करते है। मंगलवार देर रात को उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में ब्रांच आफिस से हवाला की रकम लेने आए। इस रकम को लेकर आरोपी अहमदाबाद जाने वाले थे। आरोपियों से पुछताछ कर पुलिस हवाला की रकम देने वाले एजेंट के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Related posts:

पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले 73 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मृत्यु

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति

हिन्दुस्तान जिंक के देबारी स्थित जिंक कौशल केंद्र में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला

भारत के भालाफेंक पैरा-एथलीट संदीप चौधरी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में भेंट की 

Hindustan Zinc joins the Taskforce on Nature-related Financial Disclosures (TNFD) forum, to tackle n...

Hindustan Zinc Saves GHG Emissions Equivalent to Powering More than 4 Lakh Homes

उदयपुर में कोरोना के 1032 नये रोगी और मिले

कितनी भी मुश्किल परिस्थितियां हो, कभी स्कूल जाना बंद मत करना - राज्यपाल बागड़े