आरएमवी, रेजीडेंसी, धानमंडी स्कूल तथा महिला जेल में सैनेट्री नैपकीन बांटे

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरां द्वारा गुरूवार को आरएमवी स्कूल, रेजीडेंसी स्कूल, महात्मा गांधी धानमंडी स्कूल तथा महिला जेल में सैनेट्री नैपकीन बांटे गये।
क्लब अध्यक्ष सुषमा कुमावत ने बताया कि बालिका सशक्तिकरण व स्वच्छता अभियान के तहत जिन-जिन स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन का वितरण नहीं हो रहा है, वहां डिस्ट्रिक्ट की तरफ से 200000 सेनेटरी नैपकिन बांटने का अभियान चलाया जा रहा है। रोटरी क्लब उदयपुर मीरां की तरफ से आज आरएमवी स्कूल में 500, रेजीडेंसी स्कूल में 300, महात्मा गांधी धानमंडी स्कूल में 350 लड़कियों को नैपकीन बांटे गए। उन्हें स्वच्छता के साथ कपड़े का उपयोग ना कर सेनेटरी नैपकिन के प्रयोग की जानकारी दी गई। इसके अलावा क्लब द्वारा महिला जेल में भी सैनेट्री नैपकिन बांटे गए। इस अवसर पर सचिव अर्चना व्यास, अभियान की चेयरपर्सन पुष्पा कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया तथा रिचा रूपल उपस्थित थीं।

Related posts:

पिम्स मेवाड़ कप 2026 : क्रिकेट के साथ “कैंसर को बोल्ड आउट” करने का संकल्प

वेदांता का नंद घर - 16 राज्यों में 10,000 केंद्रों की ऐतिहासिक उपलब्धि

विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’

राजू भूतड़ा ने संभाला मंडल रेल प्रबंधक अजमेर का कार्यभार

रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की सदस्याओं ने की डीजीपी एम. एल. लाठर से भेंट

इंद्रदेव को रिझाने किया अनूठा टोटका, महिलाओं ने फोड़ी गंदे पानी की मटकियां

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

Hindustan Zinc’s Rampura Agucha Mine wins top awardat the International Convention on Quality Contro...

नेक्सस सेलिब्रेशन में लॉन्च हुआ ‘वेलोसिटी’

Nexus Celebration Announces Republic Day Sale from January 24 to 26

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा गोड़वा में प्राथमिक विद्यालय के जिर्णोद्धार एवं वाटर एटीएम का उद्घाटन

टोक्यो में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी