नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 01 नवंबर को

उदयपुर। राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र, पेलेस रोड़, उदयपुर में 01 नवंबर को आजादी के अमृत महोत्सव एवं आरोग्य सप्ताह के अन्तर्गत निशुल्क पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी अधिकारी एवं पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीराम शर्मा ने बताया कि शिविर में घुटनों के दर्द के लिए जानु बस्ति, कमर दर्द एवं स्लीप डिस्क के रोगियो के लिए कटि बस्ति एवं विभिन्न रोगों के लिए अभ्यगं एवं नाड़ी स्वेदन की निशुल्क सेवाएं दी जायेंगी। साथ ही वर्तमान जीवनशैली से उत्पन्न विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव की जानकारी तथा स्वस्थ रहने के उपाय पर जानकारी दी जायेगी। शिविर प्रात: 9 से 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में डॉ. श्रीराम शर्मा, डॉ. आभा भटनागर, डॉ. सीता राजोरिया, डॉ. राजीव पाण्डे के साथ श्रीमती शान्ता डामोर, लक्ष्मणसिंह कैलाशचन्द्र चौबीसा, रामसिंह राजपूत, नरेन्द्र शर्मा, सुश्री पुष्पा तेली अपनी सेवाएं देंगी।

Related posts:

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

अरावली में अवैध खनन पर सरकार का कड़ा प्रहार

हिन्दुस्तान जिंक ने नए बीआईएस सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दिया बढ़ावा

गर्ल्स शतरंज खेल प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल रनरअप

निःशुल्क पंचकर्म शिविर से कई रोगियों को मिली राहत

शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ

हिन्दुस्तान जिंक ने जिंक स्मेल्टर देबारी में 3 विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया मजबूत

क्या फिर गूंजेंगी मन की वानी ? मनीष के मन की बात होगी ! या फिर दिल हो जाएगा पंजाबी !

पिम्स हॉस्पिटल में अति दुर्लभ ह्रदय की बीमारी की कार्डियक सर्जरी

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू

जैन सोशल ग्रुप अर्हम का मकर संक्रांति स्नेह मिलन

जिले में प्रथम बार निराश्रित बालकों के लिए केरियर काउन्सलिंग शिविर