लौ-बेक पेन मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) उमरड़ा, के मेडिकल कॉलेज में उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलोजी व उदयपुर एनेस्थेसिया सोसाइटी के सहयोग से लौ-बेक पेन मैनेजमेंट पर वर्कशॉप आयोजित की गई। मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ गर्ग ने पेन के साइकोलॉजिकल इफ़ेक्ट व ट्रीटमेंट पर जानकारी दी। एनेस्थीसिया के अस्सिटेंट प्रो. डॉ. अमित कुमार ने पेन के विभिन्न प्रकार व उनके कारणों से अवगत कराया। एसोसिएट प्रो. डॉ. कमलेश शेखावत ने पेन मैनेजमेंट में एनेस्थेसिया की भूमिका के बारे में बताया तथा डॉ. कपिल व्यास ने लम्बर स्पाइन एमआरआई पर व्याख्यान दिया। उदयपुर चैप्टर ऑफ रेडियोलोजी से डॉ. आंनद गुप्ता व डॉ. कुशल गहलोत तथा उदयपुर एनेस्थेसिया सोसायटी से डॉ. राकेश कुशवाहा, डॉ. देवेंद्र वर्मा तथा डॉ.सीमा परतानी वर्कशॉप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रा माथुर और डॉ. ललित रैगर ने भी विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम संयोजक रेडियोलोजी विभाग के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. राजाराम शर्मा ने कमर दर्द में अल्ट्रासाउंड के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सौरभ गर्ग के साथ अल्ट्रासाउंड व फ्लूरोस्कोपी पर दो पेशेंट पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन करके दिखाया और रीढ़ की हड्डी के विभिन्न पाट्र्स की सरंचना बताई। साथ ही इंजेक्शन लगाने का तरीका बताया। वर्कशॉप में पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में रेडियोलोजी से डॉ. कृतिका व डॉ. रिंकी को प्रथम व द्वितीय तथा एनेस्थेसिया से डॉ. अंकिता व डॉ. प्रतिभा को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पेपर प्रेजेंटेशन में डॉ. भूमिका को प्रथम और डॉ. कृतिका को द्वितीय पुरस्कार मिला। निर्णायक डॉ. कुशल गहलोत, डॉ. कपिल व्यास, डॉ. सुनील कास्ट, डॉ. सौरभ गोयल और डॉ. तपेंद्र तिवारी थे।
पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि संस्थान की शैक्षणिक कार्यक्रमों की शृंखला में यह वर्कशाप इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें पेशेंट पर अत्याधुनिक तरीके से लाइव डिमॉन्सट्रेशन दिखाया गया जो कि उदयपुर में पहली बार हुआ है।

Related posts:

घर घर में विज्ञान और घर घर में नवाचार कार्यकम की शुरुआत

मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी की महाशिवरात्रि पर्व पर चारों प्रहर की विशेष पूजा

होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को 25 कस्टमाइज़्ड होंडा शाइन 100 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) वाह...

1002 नये रोगियों के साथ कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 42204 पहुंची

जिंक को बेस्ट ऑवरऑल एक्सीलेंस इन सीएसआर श्रेणी में सीएमओ एशिया का बेस्ट सीएसआर प्रेक्टिस अवार्ड

Hindustan Zinc and Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research Advance Zinc-Ion Battery...

माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

दो वर्ष के बच्चे की किडनी में कैंसर की गांठ का सफल ऑपरेशन

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ताराचंद गवारिया प्रथम, दीपिका माली द्वितीय तथा डॉ. कमलेश शर्मा तृतीय विजे...

RCM’s Rupantaran Yatra receives overwhelming response in Udaipur

हिन्दुस्तान जिंक की जावर ग्रुप ऑफ माइंस में सुरक्षा और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित