21वीं नेशनल पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन उदयपुर में 25 से 27 मार्च को

उदयपुर। दिव्यांगों के क्षेत्र में अग्रणी नारायण सेवा संस्थान द्वारा पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में 21वीं राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन 25 से 27 मार्च 2022 को उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में होगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भारत भर के विभिन्न श्रेणीयों के 400 से अधिक दिव्यांग तैराक हिस्सा लेंगे। इससे पूर्व संस्थान ने 2017 में प्रथम बार राष्ट्रीय पैरा-स्विमिंग कॉम्पिटिशन आयोजित किया था जिसमें 18 राज्यों के दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी क्षमताओं का परचम लहराया था। जिसका जिक्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किया था।

Creative from India to the World