विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी ने सोमवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की। सिटी पैलेस आगमन पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी का मेवाड़ी परंपरानुसार अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ और राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी के बीच मेवाड़ राजपरिवार व विश्व हिन्दू परिषद के बीच कई दशकों से चले आ रहे प्रगाढ़ संबंधों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ ने वर्ष 1969 में सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर राष्ट्रसेवा का पुनीत कार्य किया, जिसका मेवाड़ आज भी अनुशरण कर रहा है। डॉ. मेवाड़ व दिनेशजी के बीच वर्तमान समसामयिक मुद्दों व मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास पर भी चर्चा हुई। बता दें, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अनुषांगिक संगठन है।

Related posts:

पीआईएमएस में शुरू हुई कोरोना जांच

विश्व विरासत सप्ताह का विद्यापीठ में आगाज

श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सिटी पैलेस में किया विशाल भजन संध्या के पोस्टर का विमोचन

हिन्दुस्तान जिंक ने बाघदर्रा मगरमच्छ संरक्षण रिजर्व में शुरू किया पौधरोपण अभियान

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज उमरडा उदयपुर में कैडवेरिक ओथ

मिशन परिवार विकास श्रेणी के 14 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पिम्स हॉस्पिटल सम्मानित

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : उदयपुर क्रिकेट एकेडमी ने दिल्ली चैलेंजर्स को हराया

मुंदड़ा तथा चौबीसा जार की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत

हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से महिलाएं बना रही स्कीन फ्रेण्डली गुलाल

उदयपुर में परिषद बैठक का सफलतापूर्वक समापन