जिला प्रशासन एकादश और ज़िंक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की शानदार बल्लेबाजी और अतरिक्त जिला कलेक्टर बुनकर की गेंदबाजी का प्रदर्शन

उदयपुर : जिला प्रशासन एकादश एवं ज़िंक एकादश की टीम के बीच रविवार प्रातः एमबी कॉलेज मैदान पर मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन एकादश के कप्तान जिला कलेक्टर मीणा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में जिला कलेक्टर मीणा की शानदार बल्लेबाजी की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 171 रनों के स्कोर बनाया। जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मिलकर 6 चौके लगाकर खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया। जिंक एकादश की और से हिंदुस्तान ज़िंक के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा और सीएचआरओ अजय सिंगरोहा ने मजबूत शुरूआत दी। टीम ने 7 विकेट खोकर 1 ओवर रहते जीत हासिल की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने 1 ओवर में 1 विकेट चटकाया। मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जिला प्रशासन की ओर से निर्भय रावत, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज जिला प्रशासन की ओर से सचिन और मैन ऑफ द मैच हिंदुस्तान जिंक एकादश के प्रदीप सैनी रहे।

Related posts:

नारायण सेवा ने किया कलेक्टर पोसवाल का अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जावर में सीएसआर के तहत् होगें जीर्णाेद्धार और निर्माण कार्य

कल से शुरू हो रहा वेदांता उदयपुर संगीत महोत्सव अपने 6वें संस्करण के लिए एक इलेक्ट्रिक लाइनअप के साथ ...

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी की पहली आम सभा संपन्न

कम्पलीट हेल्थ ड्रिंक डाबर वीटा द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष सैशन आयोजित

सत्य और अहिंसा से ही मानव कल्याण संभवः मुख्यमंत्री

कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह से मिली वसुंधरा राजे

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित

जय श्री राम की गूंज में अग्रवाल की रवानगी

एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

देश को पानीदार बनाना है तो भूजल के डिस्चार्ज की तुलना में अधिक रिचार्ज करने के प्रबंध करने होंगे

Vedanta’s Hindustan Zinc becomes the 3rd largest producer of Silver Globally