101 वर्षीय वृद्ध को पिम्स हॉस्पीटल उमरड़ा में मिला जीवनदान

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पीटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने 101 वर्षीय वृद्ध का सफल उपचार कर नया जीवन दिया है।
पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों भेरा रावत (101) को श्वांस लेने में परेशानी की वजह से बेहोशी की हालत में पिम्स हॉस्पीटल में लाया गया। जांच में पता चला कि मरीज की ह्रदय गति बहुत धीमी और कम्पलीट हार्ट ब्लॉक था। इस पर चिकित्सकों द्वारा पहले उनके टेम्परेरी पेसमेकर लगाकर उनकी ह्रदय गति को बढ़ाया गया। बाद में परमानेन्ट पेसमेकर लगाया गया। मरीज के स्वास्थ्य स्थिति में पूर्णत: सुधार हो गया। उनकी हार्ट रेट बिल्कुल नोर्मल होने पर उन्हें हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह ऑपरेशन इन्टरवेन्शनल कार्डियोलॉजिस्ट व कन्सलटेन्ट डॉ. महेश जैन, नॉन-इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश स्वर्णकार, ऐनिस्थेटिस्ट डॉ. विपिन सिसोदिया, डॉ. आनल, डॉ. यतिन और कार्डियक टीम द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इस आयु में मरीज के इस तरह के ऑपरेशन बहुत कॉम्पलिकेटेड होते हैं। पिम्स हॉस्पीटल उमरड़ा में इस तरह के ऑपरेशन पहले भी किये जा चुके हैं।

Related posts:

Hindustan Zinc celebrates International Day of Girl Child with 1500 students across Rajasthan

रेनेडी सिंह, ओइनम बेमबेम देवी तथा शाजी प्रभाकरन ने किया जिंक फुटबॉल अकादमी का दौरा

हिंदुस्तान जिंक एवं देश की पहली महिला रेस्क्यू टीम ने अंतर्राष्ट्रीय माइंस रेस्क्यू प्रतियोगिता में ...

श्रीमाली समाज का "संस्कार भवन" बना समाज के लिए प्रेरणा का केंद्र, तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य जोरो...

स्वयं के दैनिक व्यवहार में बदलाव कर लें पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प- अरूण मिश्रा

सृजन द स्पार्क संस्था द्वारा जिंक सिटी उदयपुर में नितिन मुकेश नाईट 6 को

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 की पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन संपन्न

रोटरी क्लब मीरा ने स्वतंत्रता दिवस मनाया

वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में फ्रेशर एवं फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

जिंक द्वारा विश्व कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक ने मनाया नो व्हीकल डे