पांच दिवसीय वर्सेटाइल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू

उदयपुर। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेश कुमार ‘हरनावा’ के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद के बैनर तले तेरापंथ भवन, नाइयों की तलाई, में पांच दिवसीय वर्सेटाइल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला के प्रथम दिन मेमरी पावर को शार्पन करने के गुर सिखाते हुए मुनि संबोध कुमार ‘मेधांश’ ने कहा कि हमारे शरीर का सबसे रहस्यमई अव्यव है हमारा दिमाग। ज्ञान और बुद्धि की हमजोली ही सफलता तय करती है। अक्सर परीक्षा के दौरान रात को सब कुछ याद करने के बावजूद परीक्षा कक्ष में हम सब कुछ भूल जाते हैं। कई बार चाहकर भी हम नाम और चेहरे को याद नहीं रख पाते। इसके मुख्य कारण हैं रूचि का अभाव, एकाग्रता की कमी, शारीरिक और मानसिक थकान, संवेगों का प्रभाव और आत्मविश्वास का अभाव। अपने श्वास पर नियंत्रण व योग से चमत्कार होता है।


कार्यशाला के दूसरे दिन स्ट्रेस फ्री लाइफ पर मुनि संबोध कुमार एवं दिल्ली से आई डॉ. रेखा अरोड़ा ने ऊर्जा के साथ कैसे जिए विषय पर प्रशिक्षण दिया। तृतीय दिवस खूबसूरत हस्तलेखन व प्रभावी नेतृत्व पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में प्रतिदिन 50 युवा प्रतिभागी मौजूद रहे। प्रत्येक दिन कार्यशाला के अंत में टाइम पंक्चुअलिटी के साथ पहुंचने वाले तीन प्रतिभागियों को लकी ड्रॉ से गिफ्ट हैंपर पर दिए जा रहे हैं। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अक्षय बड़ाला ने स्वागत तथा आभार कार्यक्रम संयोजक अंकुश मेहता ने किया। परिषद मंत्री विक्रम पगारिया ने बताया कार्यशाला 22 जुलाई तक प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक चलेगी।
प्राकृतिक चिकित्सा शिविर :
तेरापंथ सभा व आयुष्य भारत के संयुक्त तत्वाधान में 21 जुलाई को प्रात: 08.45 से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

Related posts:

जो अपने पास है, वही श्रेष्ठ : प्रशान्त अग्रवाल

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने बेटे हरितराज सिंह मेवाड़ के साथ ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों काे पूजा

Hindustan Zinc’s Pantnagar Metal Plant to Source 100% Power from Green Power Supply

अंग्रेजों भारत छोड़ो और अगस्त क्रांति पर गोष्ठी का आयोजन

उदयपुर में त्रिदिवसीय टीपीएफ ग्लोबल सेमीनार 8 मई से

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

राजस्थान में पहली बार दिखी स्पिरोबोलस जयसुखियेंसिस

मेवाड़ राजपरिवार के स्व. महाराज शत्रु दमन सिंह शिवरती द्वारा हस्तलिखित पुस्तक "साधक सोपान" का विमोचन

निःशुल्क आक्सीजन सेवा शुरू

पेयजल सरंक्षण के लिये जिंक द्वारा अपने परिचालन में उपचारित जल का उपयोग पहली प्राथमिकता

ZINC FOOTBALL ACADEMY UNBEATEN IN TEN MATCHES, TOP OF GROUP B IN AIFF ELITE LEAGUE 2025–26 WITH FOUR...

ई मोबिलिटी और स्मार्ट ग्रिड के बदलते परिदृश्य में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित