इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स के चुनाव में माथुर अध्यक्ष व डूंगरवाल सचिव बने

उदयपुर। इंस्टीट्यूशन ऑफ वेल्युर्स उदयपुर ब्रांच के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर गुरुप्रसाद माथुर और सचिव पद पर संजय डूंगरवाल का निर्वाचन हुआ। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए आर. सी. शर्मा और आनंद सक्सेना, कोषाध्यक्ष पर डी. सी. अग्रवाल, संयुक्त सचिव पद पर संजीव जैन के अलावा 10 कार्यकारी सदस्य भी चुने गए। इन सभी पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों ने वैल्यूएशन में भारत सरकार द्वारा उठाए गए सुधार के कदमों को धरातल पर कैसे लागू किया जाए, इस पर जोर दिया। सचिव संजय डूंगरवाल जो कि पांच बार से लगातार सचिव चुने जा रहे हैं ने कहा कि वैल्यूएशन की महत्वता को समझते हुए भारत सरकार ने इस प्रोफेशन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने के लिए जो प्रतिबद्धता जाहिर की है, उसमें हम हर संभव प्रयास करेंगे। अध्यक्ष गुरुप्रसाद माथुर ने बताया कि हम ना सिर्फ अपने मेंबर्स को बल्कि हमारे एंड यूजर को भी वैल्यूएशन पर जागरूक करेंगे।

Related posts:

GINGER UDAIPUR OPENS ITS DOORS

HINDUSTAN ZINC’S ZINC FOOTBALL ACADEMY TALENT MOHAMMED KAIF JOINS TOP ISL CLUB HYDERABAD FC

नवजात की श्वांस नली का सफल ऑपरेशन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

Dr. Mahendra Bhanawat honored with one another gem “ Lok Shikhar Samman”

ज्ञान को आलोकित करने एसबीआई ने दिया 8 लाख का सहयोग

महाराणा उदयसिंह द्वितीय की 501वीं जयन्ती मनाई

मेवाड़ राजघराने के धर्मगुरु गोस्वामी महाराज श्री 108  श्री डॉ. वागीश कुमार की डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवा...

Hindustan Zinc Signs Strategic MoU with Tripura Group to Fast-track Zinc Park Development in Rajasth...

उदयपुर में जिंक कौशल द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला बना युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

प्रो. पीसी व्यास स्मृति व्याख्यान समारोह 25 को