राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

उदयपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोगी तालाब, उदयपुर और राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, वल्लभनगर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वल्लभनगर महाविद्यालय भवन निर्माण होने तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में ही संचालित है अतः दोनों महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया उदयपुर पोलिटेक्निक कॉलेज में ही की जा रही है।

प्रधानाचार्य सी. एस. टाक ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी www.dap2025.in  पर जा कर ऑनलाइन आवेदन दिनांक 1 से 3 सितम्बर तक कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के पश्चात् आवेदन फॉर्म का प्रिंट, मूल दस्तावेजों की छायाप्रति व पंजीयन शुल्क रु. 354 महाविद्यालय में जमा करवा सकते है। 4 सितम्बर को आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ प्रातः 11 बजे तक उपस्थित होना है जिसके बाद सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related posts:

शिविर में 450 लोगों के लगी वैक्सीन

पीआईएमएस सिटी सेन्टर पर कोविड टीकाकरण व टेस्ट की शुरूआत

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार

Hindustan Zinc Benchmarks Next-Gen Learning with State-of-the-Art STEM Labs in Government Schools

सीए दिवस की पूर्व संध्या पर 200 से अधिक सीए के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सीए सेल की कार्यकारिणी क...

डॉ. प्रशान्त नाहर सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में प्रेसिडेन्ट नियुक्त

हिन्दुस्तान जिंक ने हाइपरटेंशन से बचाव हेतु जागरूक किया

JK TYRE ACHIEVES YET ANOTHER MILESTONE

हिन्दुस्तान जिंक ने नवीन तकनीक और नवाचारों से उत्पादन और सुरक्षा को बढ़ाया

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

आरबीएल बैंक और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने किया बैंकाश्योरेंस पार्टनरशिप

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान