बाल संस्कारशाला का शुभारंभ

उदयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र उदयपुर सेक्टर 4 में बाल संस्कारशाला का शुभारंभ हुआ जिसमें 15 नन्हे-मुन्ने बालक ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी हेमंत श्रीमाली ने बताया कि गुरुदेव माताजी के वरिष्ठ प्रज्ञापुत्र राजेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ हुई इस बाल संस्कारशाला में राजश्री शक्तावत, वीणा व्यास, महेश जोशी ने बालकों को संस्कार, संस्कृति से जुड़ते हुए विद्यार्जन करने, संस्कारवान बनाने, उनके व्यक्तित्व निर्माण, रचनात्मक शैली, कार्य कौशल को बढ़ाने, स्वाध्यायी, स्वावलंबी और स्वयंसेवी बनाने के साथ साथ उसमें दिव्य गुणों के विकास के लिए प्रेरित करने हेतु छोटी-छोटी कहानियां, प्रज्ञा गीत ,गायत्री मंत्र की महत्वता के बारे में जानकारी दी।
श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात उदयपुर फतह स्कूल में आगामी 3 से 6 नवंबर तक होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ की जानकारी का लोगों को निमंत्रण दिया। इससे पूर्व शोभागपुरा में एकमे पेराडाइस सोसाइटी में दीप यज्ञ किया गया।

Related posts:

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

हनुमान जन्मोत्सव पर जाग्रत हनुमानजी की होगी विशेष पूजा-अर्चना

प्रो. चूंडावत का अभिनंदन

नवजात शिशु की श्वांसनली का दुर्लभतम सफल ऑपरेशन

एक्यूप्रेशर के द्वारा स्वचिकित्सा उपचार शिविर का आयोजन 15 से

डॉ. महेन्द्र भानावत को मिला प्रतिष्ठित श्रीकाग अलंकरण

National Energy Conservation Day: Hindustan Zinc announces energy savings of over 0.8 million GJ in ...

हिंदुस्तान जिंक और सेहर द्वारा आयोजित वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में देश विदेश के ज...

‘ये शाम मस्तानी’ और ‘रात नशीली...…

Hindustan Zinc celebrates International Women’s Day

नारायण सेवा संस्थान में ‘अपनों से अपनी बात’ समारोह का समापन

फिल्म तेरा यार हूं मैं की स्पेशल स्क्रीनिंग में लेकसिटी आई कई हस्तियां