नवजात शिशु की श्वांसनली का दुर्लभतम सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पीआईएमएस) हॉस्पिटल उमरड़ा के चिकित्सकों ने नवजात शिशु की श्वासंनली का अत्यंत दुर्लभतम सफल ऑपरेशन किया है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि पीआईएमएस हॉस्पिटल में जन्म के बाद एक नवजात शिशु को दूध पीने में काफी परेशानी हो रही थी। जांच में पता चला कि नवजात की श्वांसनली और खाने की नली आपस में जुड़ी हुई थी और आंतों में रूकावट थी। इस वजह से नवजात दूध नहीं पी पा रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा एवं टीम द्वारा जटिल ऑपरेशन द्वारा श्वांसनली और खाने की नली को सफलतापूर्वक अलग किया गया। ऑपरेशन के पश्चात नवजात का उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक पाराशर तथा डॉ. राहुल खत्री द्वारा किया गया। ऑपरेशन के बाद नवजात स्वस्थ है और मां का दूध पी रहा है।

Related posts:

मेवाड़ राजपरिवार के स्व. महाराज शत्रु दमन सिंह शिवरती द्वारा हस्तलिखित पुस्तक "साधक सोपान" का विमोचन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं का मार्ग प्रशस्त कर रहा हिन्दुस्तान जिंक

सम्य समाज के लिए स्त्री सम्मान ज़रूरी

नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की समीक्षा बैठक

महाराष्ट्र के गर्वनर द्वारा निधि पूनमिया का सम्मान

शिविर में 103 यूनिट रक्त संग्रहण

महाराणा फतहसिंह की 175वीं जयन्ती

लोकसंस्कृति अध्येता डॉ. महेन्द्र भानावत को बोधि सम्मान

दिनेश चन्द्र कुम्हार को मिला 'तुलसी पुरस्कार'

आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से जड़ मूल से नष्ट होते हैं रोग- डॉ शर्मा

उदयपुर में शुक्रवार को मिले 6 कोरोना संक्रमित

सुरफलाया में सेवा शिविर