‘आवरण’ कार्यशाला आयोजित

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जीतो लेडीज विंग उदयपुर द्वारा जीतो के प्रोजेक्ट आर्थिक सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत सदस्यों को ‘आवरण’ कार्यशाला में प्राकृतिक रंगों द्वारा दाबू कला में रंगाई, छपाई तथा पोशाकों की सिलाई आदि दिखाई गई। अकोला गांव की इस कलाकारी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया गया है।
जीतो लेडीज विंग उदयपुर अध्यक्षा श्रीमती रेखा जैन ने बताया कि श्रीमती अलका शर्मा ने ‘आवरण’ की सभी गतिविधियों की बारीकी से जानकारी दी। मुख्य अतिथि अपैक्स प्रोजेक्ट स्वयं की कन्वीनर श्रीमती सेजल जोधावत ने कहा कि हम उदयपुर में राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं का कार्यक्रम करेंगे। कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बेंगलुरु में जीवो की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती निशा सामर ने नवोदित उदयपुर विंग के आत्मनिर्भरता की ओर कदम वाले इस उपयोगी कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती सोनू सुराणा, मंजू बोर्दिया, प्रीति सोगानी, अरुणा बाफना, निधि जैन, सारिका मेहता, बिंदु बाठियां, संगीता जैन, अनुजा हरकावत ,वीनू बोर्दिया आदि उपस्थित थे। आभार जीतो लेडीज विंग महासचिव तथा कार्यक्रम संयोजक शिखा मोटावत ने ज्ञापित किया।

Related posts:

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

प्रख्यात शैली वैज्ञानिक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा का निधन

Hindustan Zinc organizes Calf Rally at Malikheda Village in Dariba

बड़गांव की नवनियुक्त एसडीएम से नारायण सेवा संस्थान प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत शोभायात्रा एवं कलशयात्रा का आयोजन

कोरोना महामारी में पंचकर्म चिकित्सा की उपयोगिता पर परिचर्चा 20 को

छात्रावास निर्माण में विशाल आर्थिक सहयोग

उदयपुर में गुरूवार को मिले 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु

श्रीमाली नवयुवक सेवा संस्थान द्वारा आयोजित हुआ सामूहिक ढूंढोत्सव, 12 बच्चों की हुई सामूहिक ढूंढ

Anil Agarwal Foundation's flagship Nand Ghar crosses 8,000 mark across 15 states

रंग लाए सांसद डॉ मन्नालाल रावत के प्रयास

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित