उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ

उदयपुर। यूनाइटेड होटेलिएर्स ऑफ उदयपुर सोसायटी के तत्वावधान में उदयपुर में पहलीबार हो रही ऑनलाइन उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयनशिप 2021 का शुभारंभ सोमवार को हुआ। दो महीने चलने वाली इस चैम्पीयनशिप का समापन 14 अगस्त को होगा। चैम्पीयनशिप का स्लोगन   #udaipurfightscorona  है।
सोसायटी के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा तथा ट्रेजरार  उज्जवल मेनारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में बेस्ट होम बेकर, बेस्ट होम शेफ- राजस्थानी व्यंजन, बेस्ट होम शेफ – क्षेत्रीय व्यंजन, बेस्ट हेल्थी होम शेफ, बेस्ट जूनीयर होम शेफ एवं बेस्ट इनोवेटिव होम शेफ कैटेगरी रखी गयी है। इस कार्यक्रम को  स्थानीय  व अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियां भी सहयोग कर रही हैं।  इन दो महीनो के दौरान देश-विदेश के ख्यातनाम शेफ तथा फूड इंडस्ट्री के विशेषज्ञों द्वारा  लाइव कुकिंग शोज व वेबीनार का भी आयोजन किया जायेगा।  
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में टुरिज़म, होटलकर्मी एवं व्यवसायी आर्थिक एवं मानसिक हालात से बुरी तरह जूँझ रहे हैं। करोना की दूसरी लहर ने बहुत से होटल कर्मचारियों को लील लिया है।  ऐसे चुनिंदा होटल कर्मचारियों को स्लोगन  #udaipurfightscorona  के माध्यम से चैम्पिीयनशिप में एकत्रित समस्त राशि वितरित की जाएगी।  सोसायटी के समस्त सदस्य मिलकर इन परिवारों के इच्छुक सदस्यों को रोजग़ार के मौके देने में भी पूर्ण मदद करेंगे।  

Related posts:

गाेवा, राजस्थान, ओडिशा, महाराष्ट्र की लोक संस्कृति हुई साकार

कोरोना के पांच रोगी और मिले

जिंक पार्क बनेगा राजस्थान का नया औद्योगिक केंद्र, हिन्दुस्तान जिंक और रीको ने उद्योगपतियों और निवेशक...

पारस जे. के. हॉस्पिटल में चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार

Launching‘GrandContinent– A Luxury Collection’Udaipur: Redefining Luxury Hospitality

हिमालया ने पेश की माउथ डिज़ॉल्विंग टेबलेट्स की क्यू-डी रेंज

एपिरॉक इंडिया ने उदयपुर में खोली सर्विस एकेडमी, खनन में महिला इंजीनियरों को मिलेगा प्रशिक्षण

HDFC Bank Group Successfully Concludes HDFC Tech Innovators 2025

1.70 lakh milk farmers from Rajasthan seek CM’s intervention for their inclusion in the Mukhyamantri...

मीरा कन्या महाविद्यालय उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत

एचडीएफसी बैंक ने पीएम स्वनिधि योजना के लिए माइक्रो-क्रेडिट सुविधा शुरू की

चिकित्सालयों में आॅक्सीजन की कमी को पूरा करने आगे आया हिन्दुस्तान जिंक