सांई तिरूपति यूनिवर्सिटी के पीएच.डी स्कॉलर्स ने जीता प्रथम पुरस्कार

उदयपुर। एसोसियशिन ऑफ क्लिनिकल बायो केमिस्ट ऑफ इंडिया (एसीबीआई) प्रतापगढ़ के चल रहे चिकित्सा विज्ञान में जैव रसायन पर पहला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 24 और 25 सितंबर को डॉ. सोन लाल पटेल स्वायत्त मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ में आयोजित किया गया। सम्मेलन में पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की जैव रसायन विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन जैन एक चेयरपर्सन के रूप में शामिल हुई। उनके मार्गदर्शन में काम कर रहे पीएच.डी. स्कॉलर ने पोस्टर और ओरल प्रेजेंटेशन में भाग लिया।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में उनकी पीएच.डी. स्कॉलर सुप्रिया और निशा त्रिपाठी ने क्रमशः पोस्टर प्रस्तुति और मौखिक प्रस्तुति श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता। सुप्रिया ने आदिवासी और गैर-आदिवासी आबादी में टीबी रोगी के निदान के लिए एडीए का मूल्यांकन विषय पर पोस्टर प्रस्तुत किया, जबकि निशा त्रिपाठी ने आदिवासी और गैर-आदिवासी आबादी में पोषण की स्थिति का आकलन पर आधारित विषय प्रस्तुत किया। सम्मेलन में प्रख्यात राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने भी भाग लिया।

Related posts:

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

Flipkart’s Big Billion Days will bring lakhs of sellers, MSMEs, Kiranas and the best brands together...

अमेज़न इंडिया के सभी फुलफिलमेंट सेंटर्स में पैकेजिंग में उपयोग आने वाली 100 फीसदी सिंगल-यूज़ प्लास्ट...

Walkathon Celebrates Success Stories of Knee Replacement Patients Using Robotics Technology

सर्दी से बचाव के लिए जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित

सकल राजपूत महासभा द्वारा राजपूत प्रत्याशियों के समर्थन की घोषणा

हम सबकी कहानी एक जैसी ही है : दुलाराम सहारण

एमएलपीएल खेल महोत्सव सम्पन्न, प्रबल राॅयल्स बनी विजेता

Chairman, Mr. Ratan N Tata’s statement on Tata Trusts COVID 19 strategy

HDFC Bank partners with Microsoft as part of Digital Transformation Journey

HDFC Bank Launches Mega Car Loan Mela in Central India and Maharashtra

ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय