अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश की कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर वॉश, भट्टियां नष्ट करते हुए अवैध मदिरा को जब्त किया गया।
आबकारी आयुक्त नकाते के निर्देषानुसार चित्तौड़गढ़ जिले में आबकारी थाना क्षेत्र चित्तौड़गढ़, डूंगला एवं निम्बाहेड़ा द्वारा ग्राम दांतोली, हिंगवानिया, मेवदा, कंजर बस्ती एवं गुरजनिया में दबिश की कार्रवाई करते हुए 1500 लीटर वॉश सहित 2 चालू भट्टियां नष्ट की गई। इसी क्रम में बेगूं क्षेत्र में एक नाकाबंदी के दौरान एक ट्र्रेक्टर से 768 देशी शराब के पव्वे एवं 24 बीयर का अवैध परिवहन करने पर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार अभियोग दर्ज किया गया। अलवर में नाकाबंदी के दौरान 107 लीटर हथकड़ शराब परिवहन करने पर अभियुक्त अमरीक सिंह को गिरफ्तार करते हुए 2 बाईक को सीज किया गया। धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र के ग्राम सरेखी का पुरा, राहेली, अजीतपुर अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई कर 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र के संवेदनशील ग्राम भोजपुर, पिलीखेड़ा, कालाकोट, उंडावेला एवं सीतामाता अभ्यारण्य के नालों में दबिश की कार्रवाई करते हुए आबकारी निरोधक दल द्वारा 2300 लीटर उत्तेजित वॉश एवं 6 भट्टियां नष्ट की गई। झालावाड़ जिले के ग्राम बपावर एवं अकलेरा के भालता में दबिश की कार्रवाई में 589 देशी शराब के पव्वे, 826 आरएमल शराब, 74 पव्वे अंग्रेजी शराब, 95 बीयर बोतल सीज करते हुए अभियोग दर्ज किए गए। इसी प्रकार प्रदेश में अन्य जिलों में भी आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश की कार्रवाई कर अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts:

मोटापा एवं मधुमेह पर नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर सोमवार को

LG LAUNCHES BEST SHOP IN UDAIPUR TO INTRODUCE ITS CUSTOMERS TO A NEW LEVEL OF BRAND EXPERINCE

यूपी व हरियाणा हरिकेन टीमें रहीं विजेता

नारायण सेवा संस्थान में दिव्यांगों ने खेली होली

कोरोना के विरूद्ध लड़ाई सरकार के साथ हर भारतीय की भी -सुब्रत राॅय सहारा

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण भारत को सशक्त करने के लिए 5,000 करोड़ रुपयों के निवेश का संकल्प

HDFC Bank Expands SME Payment Solutions with Launch of Business Credit Card Series for Self-Employed...

नवनिर्मित शौचालय विद्यालय को सुपुर्द

वाणिज्य लैब हेतु प्रिंटर भेंट 

एक्सॉनमोबिल के ल्यूब्रीकेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना भारत में

Amazon expands its Pantry service to over 300 cities in India

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन