कानोड़ मित्र मंडल का वर्षाकालीन मैत्री समारोह

उदयपुर। उदयपुर में निवासरत कानोड़वासियों के मंत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल उदयपुर का वर्षाकालीन स्नेहमिलन अंबेरी स्थित ग्रीन रॉयल रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनकप्रसाद व्यास, मुख्य अतिथि डॉ. राजमल लखदार एवं विशिष्ट अतिथि रूपलाल नागोरी एवं कार्यक्रम संरक्षक प्रख्यात योग एवं डाइट विशेषज्ञ मदन मोदी थे।


समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. महेंद्र भानावत, उपकार मसाले एवं रूट्स के डायरेक्टर कुतुबुद्दीन बोहरा, सुंदरलाल अलावत, हिम्मतसिंह पोखरना, सोहनलाल भानावत, धर्मचंद नागोरी, भगवतीलाल भाणावत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘वाह भाई वाह’ फेम प्रसिद्ध हास्यकवि सिद्धेश्वर सिद्धू थे जिन्होंने अपनी कविताएं से सुना कर सभी को लोटपोट कर दिया।
महामंत्री दिलीपकुमार भानावत ने बताया कि कार्यक्रम में 32 प्रतिभाओं, भामाशाहों, मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्रियों सहित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई सारी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मित्र मंडल के अध्यक्ष हिमांशुराय नागोरी ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में जीवनसिंह पोखरना, संजय अलावत, कोमल वया, त्रिभुवनसिंह राव, श्रीमती गरिमा बाबेल, श्रीमती सरोज सोनी, निर्मल धींग, दिनेश नंदावत, अनिल पुरोहित, मनोज दक, तेजसिंह पोखरना, सोहनलाल कोठारी, लोकेश बाबेल, इकबाल बोहरा, विनोद जारोली एवं गिरिराज सोनी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related posts:

एमबी चिकित्सालय में आईसीडी पर हुई कार्यशाला

VODAFONE TURBONET 4G VERIFIED AS THE FASTEST 4G NETWORK IN RAJASTHAN

जेके टायर का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 249 करोड़ रुपये हुआ

डॉ मेधा माथुर IAPSMCON  में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  

Flipkart engages Tier 2 and 3 sellers, gearing them up for the festive season

देबारी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

Limelight’s CVD Diamond Jewellery Now Available at Pristine Diamonds, Udaipur

आसियान-भारत कलाकार शिविर के दूसरे संस्करण का उद्घाटन

युवा संसद की नेता प्रतिपक्ष हिमानी श्रीमाली का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत, बालिकाओं पर अत्याचार क...

पीआईएमएस में दूरबीन द्वारा किडनी रिमूवल का सफल ऑपरेशन

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान