108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

‘आओ जाने युग ऋषि को’ प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केन्द्र
उदयपुर।
अखिल विश्व गायत्री पीठ परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, सर्वऋतु विलास परिवार की ओर से 3 से 6 नवम्बर तक फतह स्कूल ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर है।
प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि यज्ञ पंडाल में आने वाले भक्तों के लिए गुरुदेव के जीवन चरित्र को दर्शाने वाली प्रदर्शनी ‘आओ जाने युग ऋषि को’ तैयार की जा रही है जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। प्रदर्शनी में गुरुजी पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी के प्रतीकात्मक चित्र लगाए गए हैं। इनके अलावा उनके जीवन चरित्र से जुड़े विभिन्न पोस्टर भी प्रदर्शनी में लगाए गए हैं ताकि आने वाले भक्त गुरुदेव के दर्शन लाभ लेने के साथ ही उनके जीवन चरित्र के बारे में भी विस्तार से जान सके।
श्रीमाली ने बताया कि शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के महिला पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ ही डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद यज्ञ कुंड निर्माण में और भी तेजी आई है। 60 से ज्यादा हवन कुंडों का निर्माण किया जा चुका है। इसी प्रकार सागवाड़ा गायत्री शक्तिपीठ के प्रज्ञा पुरुष भूपेंद्र पंड्या भी फतह स्कूल पहुंचे जिनकी देखरेख में यज्ञ कुंड निर्माण एवं अन्य गतिविधियां संपादित हो रही है। इस महान 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में देशभर के 81 जिलों से हजारों श्रद्धालु कार्यकर्ता पहुंचेंगे। सभी के भोजन की व्यवस्था भोजनशाला में की जाएगी। भोजनशाला का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है।

Related posts:

नाहर उपमहानिदेशक पद पर पदोन्नत

बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को रास आ रही है निर्वाचन विभाग की अनूठी पहल

Nexus Celebration Mall announces ‘The Gloss Box’, a curated Beauty and Wellness offering for patrons

HDFC Bank launches Regalia Gold Credit Card

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

अब बच्चे, किशोर, वयस्क और पेशेवर कामगार उदयपुर में ही सीख सकेंगे फ्रेंच भाषा, प्रमाण-पत्र भी मिलेगा 

कोरोना पोजीटिव पाए छात्र को किया अस्पताल में भर्ती, परिजनों व दोस्तों को आईसोलेशन वार्ड में रखा

आचार्य महाप्रज्ञ ने दिये दुनिया को विश्व शांति के सूत्र : मुनि सुरेशकुमार

Paytm launches Daily DTH Dhamaal offer for recharges during IPL 2022 season winners to get cashback ...

HDFC Bank's ParivartanEmpowers Women-led Households for Sustainable Livelihoods

एक्मे फिनट्रेड इण्डिया लि. का आईपीओ 19 से

ममेंटोज़ बाय आईटीसी होटल्स इकाया उदयपुर के एशियन फूड पॉप अप को लेकर वीकेंड पर दिखा भारी उत्साह