पेप्सी ने पूरा किया ज़्यादा फिज़ और रिफ्रेशिंग होने का वादा

उदयपुर :  पेप्सी ने अपनी नई फिल्म लॉन्च की है जो ब्रैंड के दर्शन मोर फिज़, मोर रिफ्रेशिंग को नए सिरे से मज़बूती देता है। इस नई फिल्म में ब्रैंड एंबेसडर और सुपरस्टार सलमान खान दिखाई देंगे। नई फिल्म में यह दोहराया गया है कि पेप्सी आज की स्वैग पीढ़ी की आवाज़ और पसंद है। मूल रूप से यह अभियान युवाओं को पेप्सी आज़माने के लिए प्रेरित करता है जो ग्राहकों को पहले के मुकाबले कहीं अधिक रिफ्रेशिंग अनुभव देता है जिसमें पहले से अधिक फिज़ है। 

फिल्म के बारे सौम्या राठौड़, कैटेगरी लीड, पेप्सी कोला, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि पेप्सी का नया अभियान ज़्यादा फिज़ के साथ स्वैग और रिफ्रेशमेंट के दर्शन को जीवंत करता है। यह कैंपेन ट्रायल्स को बढ़ावा देते हुए ब्रैंड की बेहतरीन चौलेंजर भावना को दर्शाता है। सलमान के साथ काम करना बहुत ही मज़ेदार अनुभव रहा और हमें पूरा भरोसा है कि पेप्सी को पसंद करने वाले सभी लोग फिल्म में उनके इस नए स्वैग अवतार का आनंद लेंगे।

इस फिल्म की शुरुआत रात का खाना खा रहे एक युवा दंपती के साथ होती है जहां खाना परोसने वाली युवती उन्हें बिल्कुल ठंडी पेप्सी देती है। युवक उठता है और खाना परोसने वाली युवती के पास जाता है और उससे ज़्यादा फिज़ वाला कोला बेवरीज  देने के लिए कहता है। युवक की यह बात कोई और नहीं, बल्कि सुपरस्टार और स्वैग एंबेसडर सलमान खान सुन लेते हैं जो पास ही बैठे होते हैं। सलमान स्वैग के साथ उन्हें कोला बेवरीज का गिलास थमाते हैं और एक बार आज़माने के लिए कहते हैं। उसे पीते ही युवक की प्यास बिल्कुल बुझ जाती है और वह खाना परोसने वाली युवती से कहता है कि उसे वही कोला बेवरीज चाहिए जो उसने पी है। यह सुनते ही सलमान कहते हैं कि उन्होंने उसे पहले पेप्सी ही दी थी। यह सुनकर वह युवक बहुत ही हैरान हो जाता है क्योंकि उसे यह उम्मीद नहीं होती है कि पेप्सी में इतना फिज़ होगा। इसके बाद युवक पेप्सी की बोतल उठाता है और इसके पहले से कहीं अधिक रिफ्रेशिंग अनुभव का मज़ा लेता हुआ दिखाई देता है।

Related posts:

Hindustan Zinc Sets New Standard for Workplace Inclusion with Language Guide

सांसद मीणा ने महिला सम्मान एवं सुकन्या समृद्धि खाताधारकों को सौंपी पासबुक

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

दर्शन डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट्स डे’ पर बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम आयोजित

नारायण सेवा में ' फागोत्सव '

कैनन इंडिया ने उदयपुर में बिजनेस इमेजिंग सॉल्यूशंस (बीआईएस) लाउंज लॉन्च किया

गिट्स कोे राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा मिला ग्रेड -ए का खिताब

Sunstone’s advantage now available at Mewar University

Mango Festival at Radisson Blu Palace Resort and Spa, Udaipur: A heartfelt tribute to fathers

बड़े संस्थानों के लिए एचडीएफ सी बैंक ने कस्टमाईज़्ड ऐप्स लॉन्च किए

कोटक सिक्योरिटीज ने लॉन्च किया ट्रेड फ्री प्रो प्लान

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास