पचोली के चौदह बच्चों का राज्यस्तर पर चयन

उदयपुर। सलूंबर के करावली गांव में सम्पन्न जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भोइयों की पचोली उच्च माध्यमिक विद्यालय की सात बालिकाओं तथा सात ही बालकों का राज्यस्तर पर चयन हुआ है।
यह जानकारी शारीरिक शिक्षक हरिसिंह राजावत ने दी और बताया कि 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में हेमलता नाथ, किरण डांगी, चंचल प्रजापत, कुसुम भोई, तुलसी भोई, पूजा डांगी और भावना भोई के साथ ही छात्रों में किशोर भोई, गोपाल भोई, विपिन भोई और महेन्द्र भोई का चयन हुआ है। 17 वर्षीय छात्र वर्ग में मोहित भोई, हेमंत गमेती और हितेश डांगी को चुना गया है। संस्था प्रधान देशपालसिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक विशेष समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर टीम प्रभारी उपेन्द्रसिंह अधिकारी, डॉ. श्रीकृष्ण, तरूण शर्मा, रेखा मूंदड़ा, मंजू खटीक, ज्योत्सना शर्मा, मनीषा चौबीसा, सुनीता जैन, राजकुमारी खाब्या आदि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और जिलास्तर पर विजेता (छात्रा) व उपविजेता (छात्र) रहने पर ट्रॉफी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related posts:

लैंड रोवर ने भारत में यात्रा के अनूठे अनुभवों, डिफेंडर जर्नीज़ को पेश किया

Mankind Pharma becomes first Indian company to develop dydrogesterone for infertility & pregnancy re...

स्विगी डाइनआउट ने 50 प्रतिशत की छूट के साथ उदयपुर में लॉन्च किया ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (ज...

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 25 मई को

Mountain Dew Latest Summer Campaign with Hrithik Roshan

जिंक द्वारा नंदघर एवं वॉटर एटीएम का उद्घाटन

एक्सॉनमोबिल की अगली पीढ़ी का मोबिल 1 इंजन ऑयल चैंपियनशिप जीतने वाला प्रदर्शन करता है

Vedanta profitsurges 13% to ₹ 5,000 crores on the back of record production and low cost

बीजेएस संगठन नहीं एक विचारधारा है : लूंकड़

जार सदस्यों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित

डॉ. अंजना वर्मा बनी मुख्य वक्ता

डॉ. पृथ्वीराज चौहान स्टार 2020 सर्टिफिकेट से सम्मानित