देश के युवा महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद से सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा लें : डॉ. लक्ष्यराजसिंह 

उदयपुर : सरदार पटेल राष्ट्र चेतना सम्मेलन मंगलवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आतिथ्य में गांधीनगर गुजरात में हुआ। कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और कई गणमान्य मंत्रियों की विशेष मौजूदगी रही। इस दौरान डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि महाराणा के अश्व चेतक और हाथी रामप्रसाद का बलिदान इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। महाराणा प्रताप के हाथी राम प्रसाद को दुश्मनों ने पकड़ लिया और अपने पास ले गए। हाथी रामप्रसाद ने महाराणा प्रताप के दुश्मनों का अन्न-जल त्याग कर अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया, लेकिन किसी भी विदेशी आक्रांता की पराधीनता स्वीकार नहीं की। देश के युवा हाथी रामप्रसाद से राष्ट्र की आन, बान, शान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा ले सकते हैं। डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने कहा कि गुजरात-मेवाड़ का कला-संस्कृति, रीति-रिवाज, सोच-समझ आदि का प्राचीनकाल से गहरा संबंध रहा है, जिसकी विभिन्न पर्व पर जीवंत झलक देखने को मिलती आ रही है।

Related posts:

जनजातीय दिवस धूमधाम से मनाया

THREE ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR RAJASTHAN SANTOSH TROPHY TEAM

एओएमएसआई द्वारा उदयपुर में मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फाउंडेशन एवं स्किल्स ...

Kotak Securities releases Market Outlook for 2026

मानव सेवा समिति के प्रकाश वर्डिया अध्यक्ष, शिवरतन तिवारी सचिव बने

क्रिकेट कार्निवल : फील्ड क्लब कमिटी ने रोमांचक मुकाबले में हासिल की जीत

HDFC Bank Net Profit rises 35.9 %

हिन्दुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

झारखंड और महाराष्ट्र में नारायण सेवा का सेवा शिविर

200 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, प्रोड...

फॉरएवरमार्क डायमंड ज्वेलरी हॉलीवुड में आकर्षण का केंद्र बनी

HISTORIC DAY FOR RAJASTHAN AS ZINC FOOTBALL ACADEMY BAGS AIFF'S TOPMOST 'ELITE 3 STAR RATING'