पीटीआई राव के ट्रांसफर से भावुक हुआ बेदला गांव

उपप्रधान राठौड़ के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने दी अनूठी विदाई

उदयपुर। पिछले 27 वर्षो से बेदला गांव के राजमहल परिसर में संचालित हो रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की शोभा रहे शारीरिक शिक्षक हषर्वर्धनसिंह राव के लिए शुक्रवार को बेदला ग्रामवासियों ने जमकर प्यार और स्नेह बरसाया। मौका था राव के पदोन्नति के बाद हुए विदाई समारोह का। इस मौके पर गांव के उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़ के नेतृत्व में मौतबिरो और छात्र छात्राओं ने पीटीआई राव को अनूठी ढंग से विदाई दी गई ।

गांव के लोगो ने सम्मान समारोह आयोजित कर 51 किलो की माला और केक काटकर राव का भव्य स्वागत किया । इसके पश्चात ग्राम वासियों,शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों ने गवरी के पारंपरिक वाद्ययंत्रों थाली और मातल पर पूरे गांव में पदयात्रा निकाली । इस दौरान राव को बग्गी में बैठाया गया । राव का जुलूस गांव की सड़क पर निकलने के दौरान बड़ी तादाद में लोगो ने उनका माला पहना कर स्वागत किया । राव के विदाई के क्षणों में कई छात्र-छात्राएं भावुक होकर रोने लगी । वही राव भी ग्राम वासियों के इस असीम प्रेम को देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए । बडगांव उपप्रधान प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया की पीटीआई साहब की पिछले 27 वर्षो से गांव में सेवाये सराहनीय रही । पीटीआई राव साहब के कुशल कार्यों की वजह से खेल के क्षेत्र में विद्यालय और गांव का नाम कई दफे रोशन किया हे । विदाई समारोह के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल सुमित्रा वर्मा, विजयसिंह चौहान, किशनलाल निमावत, महेंद्रसिंह चौहान, हरिशंकर भट्ट, लोगरलाल गमेती, कमल गमेती, संजय सनाढ्य और सुरेश प्रजापत सहित कई ग्रामवासी और युवा मौजूद रहे।

Related posts:

RenewBuy closes US$ 40million, as a part of its Series D fund raise, with Japanese insurance major, ...

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

43rdMKM Football Tournament kickstarts at Zawar 

कुराबड़ पंचायत समिति को सलूंबर में शामिल करने की संभावना पर जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

उदयपुर की ताज अरावली रिसोर्ट को पट्टा देने के मामले में एसीबी में मामला दर्ज

जिंक फुटबॉल अकादमी के दो खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर हेतु चयनित

हिन्दुस्तान जिंक इंटरनेशनल कांसिल ऑन माइनिंग एण्ड मेटल्स में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा म...

MKM Football Tournament Concludes its 43rd edition at Zawar in a nail-biting finale between Delhi XI...

कोटक सिक्योरिटीज ने वेटिंग टाइम के मैट्रिक्स को तोड़ने के लिए कोटक नियो ऍप की शुरुआत की

HDFC Bank adjudged Market Leader in SME Banking and Diversity & Inclusion in India by Euromoney maga...

चेतक सर्कल पर दीपक और मिठाई बांटी