चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का उद्घाटन

उदयपुर : चेस्ट विशेषज्ञों का 24 वाँ चार दिवसीय र्राष्ट्रीय कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का भव्य उद्घाटन गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्व. श्रीमती नर्मदा देवी अग्रवाल ऑडिटोरियम में हुआ|

उद्घाटन विशिष्ट अतिथि जे.पी. अग्रवाल, चेयरमैन गीतांजली ग्रुप व चीफ पैट्रन, नेपकोन- 2022 , डा. राजीव जैन – कुलपति राजस्थान यूनिवर्सिटी (जयपुर), प्रोफेसर आई. वी. त्रिवेदी – कुलपति मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (उदयपुर) द्वारा किया गया साथ ही नेशनल कॉलेज ऑफ़ चेस्ट फिजिशियनस(एन.सी.सी.पी. )के अध्यक्ष डा. राकेश भार्गव , सचिव डा. एस. एन. गॉड , नेपकोन- 2022 आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ एस. के.लुहाडिया, पेट्रन डॉ लाखन पोसवाल, आर्गेनाइजिंग सेक्टेरी डॉ. महेंद्र कुमार एवम् डॉ अतुल लुहाडिया, इंडियन चेस्ट सोसाइटी (आई.सी.एस.) के अध्यक्ष डा. डी. जे. रॉय , सचिव डा. राजेश स्वर्णकार एवम् साइंटिफिक कमेटी के अध्यक्ष डॉ.एस.के.कटियार की गरिमामय उपस्तिथि रही|
इसके साथ ही आरएनटी मेडिकल कॉलेज में श्वास रोग विशेषज्ञों की नेपकोन- 2022 वर्कशॉप का विधिवत उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ लाखन पोसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया जिसमें डॉ एस.के लुहाडिया, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ अतुल सी.मेहता, डॉ एस.एन गौड़, डॉ सूर्यकांत , डॉ विनोद जोशी उपस्थित रहे|
प्रथम दिन वर्कशॉप में देश- विदेश से 750 से अधिक पलमोनरी विशेषज्ञों ने भाग लिया| कार्यशाला में देश-विदेश के 250 से अधिक अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञों ने इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं का लाइव (सजीव) प्रदर्शन किया| जिससे उपस्थित डॉक्टर प्रतिभागियों को व्यवहारिक रूप से स्वयं सभी प्रक्रियाओं को सीखने का अवसर प्रदान किया गया| इस प्रकार से कुल 13 वर्कशॉप्स का आयोजन प्रथम दिवस पर किया गया|

Related posts:

जिंक को तीसरे राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पुरस्कार 2024 में उत्कृष्ट एलजीबीटीक्यूआईए$ हेतु सम्मान

आचार्यश्री जगच्चंद्र सूरिश्वरजी आराधना भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

launches its First Corporate Centre in the Lake City of Udaipur; 193rd in India

महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं : राज्यपाल कटारिया

MobilCelebratesthe First-ever MotoGP Bharatby PoweringRed Bull KTM Factory Racing Team

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

HDFC Bank inaugurates 60 Banking Outlets pan-India, run by VLE’s across RBI notified Unbanked Rural ...

बालकों ने की गणेश-स्तुति

भारत की विविधता में एकता का साक्षी बना ‘आदि महोत्सव 2022 कोटड़ा’

महावीर युवा मंच द्वारा दानवीर शिरोमणि भामाशाह को पुष्पांजलि

आर्ची आर्केड रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसायटी में गणपति स्थापना

Bring more Warmth & Excitement with Trends New Winter Wear Collection